1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मैंने ये दिया मैडम आपको ये दिया...; बंदे की बातें सुनकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी, देखें Video

मैंने ये दिया मैडम आपको ये दिया...; बंदे की बातें सुनकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 11, 2025 04:19 pm IST,  Updated : Feb 11, 2025 04:19 pm IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको जरूर ही हंसी आएगी। वीडियो में भी कई लोगों के हंसने की आवाज आ रही है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग और अनोखी है। यहां ऐसे-ऐसे अतरंगी वीडियो और फोटो वायरल होते हैं, जिसका अंदाजा इंटरनेट यूजर्स ने कभी नहीं किया होता है। आप अगर इंटरनेट यूजर्स हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप इस बात को तो जानते ही होंगे। हर दिन अलग-अलग अकाउंट से न जाने कितने ही वीडियो और फोटो को लोग पोस्ट करते हैं और जो वीडियो-फोटो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आपकी फीड पर भी वो सभी पोस्ट आते ही होंगे। कभी हैरान करने वाले पोस्ट आते होंगे तो कभी हंसा देने वाले पोस्ट आते होंगे। अभी एक हंसा देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ राह है कि दो कार आमने-सामने खड़ी हैं और दोनों के बीच बस टक्कर होने से बच गई है। एक कार में खड़ा शख्स दूसरी कार में बैठी महिला के पास जाकर बोलता हुआ नजर आता है कि, 'वहां पर कुछ जगह नहीं थी, मैडम इसलिए आपको इंडिकेटर दिया।' इसके बाद वो अपनी कार के पास आता है और इंडिकेटर की तरफ इशारा करते हुए कहता है, 'मैंने ये दिया मैडम आपको ये दिया।' इसके तुरंत बाद वीडियो में कई लोगों के हंसने की भी आवाज आती है। इसके बाद एक बुजुर्ग महिला उसे वहां से जाने के लिए कहती हैं। वहीं वीडियो बनाने वाला शख्स कहता है कि इसने दारू पी रखी है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'क्लीन कॉमेडी ऐसी परिस्थिति में भी की जा सकती है।' अब यह वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर वायरल हो रहा है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 20 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लिमिट लेस कॉमेडी। दूसरे यूजर ने लिखा- इसको बोलते हैं दारू का नशा। तीसरे यूजर ने लिखा- इसको बोलते हैं टाइम पर हैंडल करना और मजे भी।

ये भी पढ़ें-

ड्राइविंग लाइसेंस का टेस्ट दे रही थी लड़की, तभी जो हुआ उसे देख लोग ले रहे हैं मजे, देखें Video

शादी में दावत उड़ाने आए लोग, खाने को बांटी गई प्लेट, लेकिन जो परोसा गया वह देख मेहमानों का दिल गार्डन-गार्डन हो गया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।