1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. KISS करने पर मिल रहे हैं 100 रुपए, युवक ने निकाला इन लोगों के लिए ये खास ऑफर

KISS करने पर मिल रहे हैं 100 रुपए, युवक ने निकाला इन लोगों के लिए ये खास ऑफर

 Published : Mar 06, 2023 11:08 am IST,  Updated : Mar 06, 2023 11:12 am IST

इस युवक को जिसने भी देखा वह हैरत में पड़ गया। आप भी पहले इस वीडियो के बारे में जान लीजिए कि आखिर युवक क्या कर रहा है?

giving 100 rupees to kiss people- India TV Hindi
युवक लोगों को किस करने के 100 रुपए दे रहा है Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर इन दिनों अजीबोगरीब वीडियो देखने को मिल रहे हैं। ऐसे वीडियो जिन्हें देखने के बाद हैरानी होती है। ऐसा ही एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। वीडियो में युवक की हरकत अपने आप में हैरान कर देने वाली है। इस युवक को जिसने भी देखा वह हैरत में पड़ गया। आप भी पहले इस वीडियो के बारे में जान लीजिए कि आखिर युवक क्या कर रहा है?

पोस्टर पर लिखा अजीबोगरीब 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक हाथ में पोस्टर लिए नजर आ रहा है। युवक ने पोस्टर पर कुछ ऐसा लिखा है जिसे देखकर सभी चकित हो गए हैं। युवक ने पोस्टर पर लिखा है कि मुझे किस करो और सौ रुपए लो। पोस्टर को देखने के बाद सभी हैरान रह जाते हैं, लेकिन जैसे ही युवक ने पोस्टर पलटता है तो लिखा होता है कि सिर्फ लड़कियों के लिए। युवक मॉल के बाहर पोस्टर लेकर घूम रहा होता है। लड़कियां युवक को घूर रही होती हैं। 

कितने किस मिले?
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, '100-100 के नोटों की गड्डी खत्म भाई साहेब'। इस वीडियो को अब तक 9 हजार लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो को एक हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स के चौंकाने वाले रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बॉस को कितनी मिली। एक यूजर ने लिखा कि आप कुछ अलग करते हैं, मुझे यकीन है कि आप कुछ अच्छा करेंगे। एक यूजर ने लिखा कि अब पैसा ही पैसा होगा। आपको बता दें कि इस वीडियो के ऊपर बहुत ही फनी रिप्लाई भी आ रहे हैं, जिसे पढ़ने के बाद आपकी हंसी नहीं रुक पाएगी। 

इसे भी पढ़े-  ट्रेन के गेट पर KISS करने का वीडियो हुआ वायरल, देखते ही लोगों ने कहा- 'दोनों की रौमैंटिक मौत न हो जाए'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।