1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रेन के गेट पर KISS करने का वीडियो हुआ वायरल, देखते ही लोगों ने कहा- 'दोनों की रौमैंटिक मौत न हो जाए'

ट्रेन के गेट पर KISS करने का वीडियो हुआ वायरल, देखते ही लोगों ने कहा- 'दोनों की रौमैंटिक मौत न हो जाए'

 Published : Mar 06, 2023 10:24 am IST,  Updated : Mar 06, 2023 10:24 am IST

आपने ट्रेन के दरवाजे पर लोगों को सफर करते हुए देखा होगा, लेकिन इस बार कोई सफर नहीं कर रहा, कुछ और ही कर रहा है। जिसे देखने के बाद आप शायद दंग रह जाएंगे।

viral train kiss video- India TV Hindi
वायरल ट्रेन किस वीडियो Image Source : INSTAGRAM

कोई नहीं जानता कि सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल सकता है। आजकल कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद एक पल के लिए यकीन नहीं होता है। वीडियो देखने के बाद यही लगता है कि क्या सच में लोग ऐसा कर सकते हैं? ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। इससे पहले आपने ट्रेन के दरवाजे पर लोगों को सफर करते हुए देखा होगा, लेकिन इस बार कोई सफर नहीं कर रहा, कुछ और ही कर रहा है। जिसे देखने के बाद आप शायद दंग रह जाएंगे।

चलती ट्रेन में KISS

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कपल को अपनी जान जोखिम में डालकर चलती ट्रेन में एक-दूसरे को किस करने की कोशिश कर रहे होते हैं। आप इस वीडियो में आगे देख सकते हैं कि लड़का चलती ट्रेन के दरवाजे से बाहर झुक रहा है तभी लड़की बाहर आती है और उसे किस करने की कोशिश करती है। वहीं ट्रेन भी एक खतरनाक पुल से गुजर रही होती है। दोनों बिना डरे ट्रेन के गेट से बाहर निकलकर किस करते हैं। एक पल के लिए लगता है कि कहीं हाथ न छूट जाएं। अगर इस वीडियो को बनाते समय कोई गलती हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

वीडियो पर यूजर्स गए भड़क
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वहीं वीडियो के वायरल होने पर यूजर्स के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा इसे रोमांटिक अंदाज में मरना कहते हैं। एक यूजर ने लिखा कि प्यार जताने का ये सही तरीका नहीं है। ऐसे में अगर जरा सी भी चूक हो जाए तो पता चले कि जान चली गई। वहीं आपको बता दें कि ये वीडियो कहां का है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस वीडियो की पुष्टि इंडिया टीवी नहीं करता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।