1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 1 सेकेंड में बच गई युवक की जान, कुर्सी पर बैठकर बजा रहा था गिटार

1 सेकेंड में बच गई युवक की जान, कुर्सी पर बैठकर बजा रहा था गिटार

 Published : Jan 18, 2023 01:23 pm IST,  Updated : Jan 18, 2023 01:24 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक सार्वजनिक स्थान पर बनी कुर्सी पर बैठा है। वह एक कुर्सी पर बैठकर गिटार बजा रहा होता है

वायरल वीडियो- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो देखने के बाद यही लगेगा कि जिस इंसान की मौत लिखी होती है तभी वो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवक की जान पल भर में बच जाती है।

एक सेकेंड में बच जाती है जान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक सार्वजनिक स्थान पर बनी कुर्सी पर बैठा है। वह एक कुर्सी पर बैठकर गिटार बजा रहा होता है लेकिन कुछ देर बाद सारा नजारा उल्टा हो जाता है। वीडियो में आगे देखेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे। तेज रफ्तार में आ रही कार युवक को टक्कर मारने ही वाली होती है कि देखते ही देखते वह भाग जाता है। अगर युवक जरा भी देर करता तो उसकी जान चली जाती। आप वीडियो में देख सकते हैं कि युवक कार को देखते ही भाग जाता है, जिससे उसकी जान बच जाती है।

यूजर्स ने दिया चौंकाने वाला जवाब
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो पर अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, वीडियो को 4 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स के जवाब भी चौंकाने वाले हैं। एक यूजर ने लिखा कि भैया को जीवन भर की किस्मत की सप्लाई मिल गई है। इसके साथ ही कई यूजर्स के जवाब देखने लायक हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।