1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चोरी करने गया था युवक लेकिन मालिक ने मौके पर पकड़ लिया, देख लोगों ने कहा- 'क्या तू चोर बनेगा रे'

चोरी करने गया था युवक लेकिन मालिक ने मौके पर पकड़ लिया, देख लोगों ने कहा- 'क्या तू चोर बनेगा रे'

 Published : Apr 21, 2023 05:25 pm IST,  Updated : Apr 21, 2023 05:25 pm IST

चोर ने इस बार ठीक से चोरी की प्लानिंग नहीं की, इसलिए चोर पकड़ा गये। जैसे इस वीडियो में एक चोर पकड़ा जाता है।

वायरल वीडियो- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : TWITTER

हमारे देश में चोरी की घटनाएं आम हैं। आए दिन कहीं न कहीं चोरी हो ही जाती है। ऐसा नहीं है कि हमारे देश में लोग चोरी की घटना से परेशान हैं। कई अन्य देशों में चोरी और डकैती बहुत होती है। इन घटनाओं के बीच कभी-कभी चोरी के ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं। जिन्हें देखने पर लगता है कि चोर ने इस बार ठीक से चोरी की प्लानिंग नहीं की, इसलिए चोर पकड़ा गये। जैसे इस वीडियो में एक चोर पकड़ा जाता है। 

चोर मौके पर पकड़ा जाता है

सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक चोर बाहर से दरवाजा खोलने की कोशिश कर रहा है। लेकिन वह नहीं जानता कि आज की रात उसके लिए एक बुरी रात होने वाली है। जैसे ही चोर दरवाजा खोलने की कोशिश करता है, घर का मालिक उसे देख लेता है। अब इसके बाद जो हुआ उसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि घर का मालिक लाठी-डंडों से पिटने लगता है। मालिक दो-तीन बार तेजी से मारता है। जिसके बाद चोर तेजी से अपना हाथ छुड़ा लेता है।

चोर लोगों ने खूब लिए मजे
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि क्या तू चोर बनेगा रे। एक यूजर ने लिखा कि चोर को दरवाजा खोल मारना चाहिए था। एक यूजर ने लिखा कि यार चोर के हाथ को बांध देना चाहिए था। वीडियो पर लोगों ने फनी रिप्लाई किए हैं। जो वाकई में देखने लायक हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।