1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई का यमराज जी के साथ उठना बैठना है! शख्स का वायरल Video देखकर आपका दिमाग हिल जाएगा

भाई का यमराज जी के साथ उठना बैठना है! शख्स का वायरल Video देखकर आपका दिमाग हिल जाएगा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 06, 2024 07:33 pm IST,  Updated : Dec 06, 2024 07:33 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे क्योंकि आपने अब तक ऐसा कुछ नहीं देखा होगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में बहुत ही कम लोग आपको ऐसे मिलेंगे जिनके पास स्मार्ट फोन न हो। अब जितने भी लोग स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करते हैं, जाहिर है कि उन्हें सोशल मीडिया के बारे में पता होगा और शायद उनका सोशल मीडिया पर अकाउंट हो। आप भी शायद सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप हर दिन अलग-अलग वीडियो और पोस्ट देखते ही होंगे। उन्हीं वीडियो और पोस्ट के बीच में कुछ वायरल पोस्ट और वीडियो भी नजर आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जो आपको हैरान कर देगा। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक आदमी चादर डालकर सो रहा है। मगर वो अपने कमरे में नहीं सो रहा है बल्कि एक फ्लाईओवर के पिलर पर बचे हुए स्पेस पर सोता हुआ नजर आ रहा है। उसे देखने के बाद उसको सुरक्षित बचाने के लिए एक टीम वहां पहुंची हुई है और बचाने का प्रयास भी कर रही है। मगर वह शख्स इतने आराम से सो रहा है जैसे डर से उसका कोई लेना देना ही नहीं है। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर अभी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, उसपर @Rajesh_bang नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई का यमराज जी के साथ उठना बैठना है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यह परम शांत आदमी है।

ये भी पढ़ें-

मजदूरों के काम का तरीका देख आपको भी आ जाएगी हंसी, Video हुआ वायरल तो शख्स ने कही ये बात

और करो स्टंट! बाइक पर स्टंटबाजी करना शख्स को पड़ गया भारी, Video में देखें जो हुआ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।