1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मजदूरों के काम का तरीका देख आपको भी आ जाएगी हंसी, Video हुआ वायरल तो शख्स ने कही ये बात

मजदूरों के काम का तरीका देख आपको भी आ जाएगी हंसी, Video हुआ वायरल तो शख्स ने कही ये बात

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 06, 2024 06:15 pm IST,  Updated : Dec 06, 2024 06:15 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद अन्य लोगों की तरह आपको भी हंसी आ सकती है। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए मजदूरों के इस तरह काम करने के पीछे का कारण बताया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और उसमें से जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है, वो वायरल हो जाता है। किसी दिन हंसी मजाक का वीडियो वायरल होता है तो कभी जुगाड़ और डांस का वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा स्टंट के भी काफी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो उन सभी से अलग है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक ट्रक में कई सारी बोरियों को लोड किया गया है। कई सारी बोरियां लाइन से लगी हुई हैं और उन सभी के ऊपर एक शख्स बैठा हुआ है। वहीं चार मजूदर उन बोरियों के सामने खड़े हैं और सामने रखी हुई बोरियों को लाइन से लगा रहे हैं। इसके लिए वो एक बोरी को उठाते हैं, सिर पर रखते हैं और पास में ही पटक देते हैं। ऐसा देख कई लोगों को हंसी आ रही है कि वो सीधे भी तो वहां रख सकते थे। वो सिर पर उठाकर ऐसा क्यों कर रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट में इसके पीछे का कारण बताया है। उससे पहले आप एक बार वायरल वीडियो को देख लीजिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @JATtilok_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए इन लोगों का मजाक बनाते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दुनिया के 4 सबसे बुद्धिमान लोग।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 76 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- क्या कहेंगे 4 लोग, वो यही हैं। मगर एक शख्स ने इसके पीछे का कारण बताया है। उसने कमेंट में लिखा है, 'आपको अधूरी जानकारी है इसलिए आप इन पर हंस रहे हो। इसके पीछे कारण है। सिर पर रख कर पटकने से सही तरीके से व्यवस्थित होती है बोरियां जिससे गिरने के आसार कम होते हैं इसलिए ये ऐसे कर रहे हैं। काफी लोग अपना अपना ज्ञान देंगे मगर प्रेक्टिकली ये लोग एकदम सही हैं, धन्यवाद।'

ये भी पढ़ें-

और करो स्टंट! बाइक पर स्टंटबाजी करना शख्स को पड़ गया भारी, Video में देखें जो हुआ

अरे ये तो पूरा परिवार ही चोर निकला, मिलकर दुकान में की चोरी, Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।