1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: कुत्ते की मौत पर पागल हुआ मालिक, स्कूल बस पर किया तलवार से हमला, चीखने-चिल्लाने लगे बच्चे फिर भी नहीं आई दया

VIDEO: कुत्ते की मौत पर पागल हुआ मालिक, स्कूल बस पर किया तलवार से हमला, चीखने-चिल्लाने लगे बच्चे फिर भी नहीं आई दया

 Published : Feb 07, 2023 10:32 pm IST,  Updated : Feb 07, 2023 10:32 pm IST

कुत्ते का मालिक गुस्से में कई लोगों के साथ तलवार लेकर बस के सामने आ गया और स्कूली बच्चों को ले जा रही बस पर हमला कर दिया। यह देख बस में बैठे बच्चे रोने लगे।

viral news, school children attacked- India TV Hindi
कुत्ते का मालिक गुस्से में कई लोगों के साथ तलवार लेकर बस के सामने आ गया। Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह पंजाब के गुरदासपुर जिले के हरचोवाल गांव का है। जहां कुछ लोग स्कूल बस पर हमला करने पर उतारू हो जाते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि बस के नीचे आकर एक पालतू कुत्ते की मौत हो गई थी। जिसके बाद कुत्ते का मालिक गुस्से में कई लोगों के साथ तलवार लेकर बस के सामने आ गया और स्कूली बच्चों को ले जा रही बस पर हमला कर दिया। यह देख बस में बैठे बच्चे रोने लगे।

बच्चों की जरा सी परवाह नहीं

मिली जानकारी के अनुसार चालक गांव की एक संकरी सड़क पर धीरे-धीरे स्कूल बस को निकाल रहा था। तभी दो कुत्ते अचानक आपस में लड़ते हुए बस के सामने आ गए थे। ड्राइवर ने ब्रेक लगाया लेकिन बस के रुकने से पहले ही एक कुत्ता बस के नीचे आ गया। जिसके कारण कुत्ते की मौत मौक पर हो गई थी। आप वीडियो मे देख सकते हैं कि इस घटना के बाद कुछ युवक तलवारें लेकर स्कूल बस पर हमला कर देते हैं। जिसे देखने के बाद बच्चों में दहशत का माहौल हो जाता है। आप साफ तौर पर सुन और देख सकते हैं कि बच्चे रो रहे होते हैं।

ड्राइवर का सामने आया बयान
इस संबंध में बस के चालक ने एक बयान भी सामने आया है। बस के चालक ने कहा कि जब लोगों के समूह ने बस पर हमला किया तो उसने उन्हें रोकने की कोशिश की। हालांकि, हमलावर यह कहते रहे कि उनके 50,000 रुपये के कुत्ते को मार दिया है। उन्होंने कहा कि हमलावरों ने कथित तौर पर कहा कि अगर किसी बच्चे को चोट लगी है तो उन्हें कोई परवाह नहीं है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।