1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कोलकाता में छह शहरों से यात्री उड़ानों के पहुंचने पर रोक 15 अगस्त तक के लिए बढ़ायी गयी

कोलकाता में छह शहरों से यात्री उड़ानों के पहुंचने पर रोक 15 अगस्त तक के लिए बढ़ायी गयी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 30, 2020 09:32 pm IST,  Updated : Jul 30, 2020 09:32 pm IST

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के मामलों में तीव्र वृद्धि के मद्देनजर कोविड-19 के हॉटस्पॉट छह शहरों से कोलकाता के लिए उड़ानों पर प्रतिबंध 15 अगस्त के लिए बढ़ा दिया गया है। 

Ban on passenger flights to Kolkata from 6 cities extended till August 15- India TV Hindi
Ban on passenger flights to Kolkata from 6 cities extended till August 15 Image Source : FILE PHOTO

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के मामलों में तीव्र वृद्धि के मद्देनजर कोविड-19 के हॉटस्पॉट छह शहरों से कोलकाता के लिए उड़ानों पर प्रतिबंध 15 अगस्त के लिए बढ़ा दिया गया है। हवाई अड्डे के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने ट्वीट किया, ‘‘ छह शहरों--दिल्ली, मुम्बई, पुणे, चेन्नई, नागपुर और अहमदाबाद से कोलकाता हवाई अड्डे पर उड़ानों के आगमन पर पाबंदी 15 अगस्त, 2020 तक के लिए बढ़ा दी गयी है।’’ इससे पहले हवाई अड्डे ने कहा था कि 31 जुलाई तक इन शहरों से कोई भी यात्री विमान कोलकाता नहीं पहुंचेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।