1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. 'प्रोग्राम करने के लिए मुझे 104 बार HC की इजाजत लेनी पड़ी, हम सरकार में आए तो...' सुवेंदु अधिकारी ने दी चेतावनी

'प्रोग्राम करने के लिए मुझे 104 बार HC की इजाजत लेनी पड़ी, हम सरकार में आए तो...' सुवेंदु अधिकारी ने दी चेतावनी

 Reported By: Onkar Sarkar, Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jan 02, 2026 06:40 pm IST,  Updated : Jan 02, 2026 06:40 pm IST

सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बताया कि वो 104वीं बार हाईकोर्ट की इजाजत लेकर कार्यक्रम कर रहे हैं।

Suvendu Adhikari statement- India TV Hindi
सुवेंदु अधिकारी ने TMC सरकार पर निशाना साधा। Image Source : PTI (फाइल फोटो)

मालदा: पश्चिम बंगाल  नेता प्रतिपक्ष और BJP नेता सुवेंदु अधिकारी ने सत्तारूढ़ TMC पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि 104 बार राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष को प्रोग्राम करना पड़ा है, यह मेरा 104वां प्रोग्राम है हाईकोर्ट से परमिशन लेकर। समय कभी एक नहीं होता है, अप्रैल के बाद तृणमूल विपक्षी पार्टी में शामिल हो जाएगी, यह उस दिन हिसाब होगा।

धार्मिक प्रोग्राम की भी इजाजत नहीं दे रही सरकार

सुवेंदु अधिकारी ने आगे कहा कि हम भगवान में विश्वास करते हैं, जो जैसा करेगा उसे वैसा ही फल मिलेगा। आज सिर्फ पॉलिटिकल प्रोग्राम ही नहीं बल्कि धार्मिक प्रोग्राम भी रोके जा रहे हैं। TMC सरकार, दुर्गा पूजा, काली पूजा, जगद्धात्री पूजा, राम नवमी और हनुमान जयंती, कहीं भी परमिशन नहीं देती है। यह सरकार मुस्लिम लीग के उसी सपने पर पल रही है जो सूरबर्दी और जिन्ना ने देखा था।

अभिषेक बनर्जी का SIR पर बयान

वहीं, TMC की राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि ममता बनर्जी को बंगाल की जनता ने 3 बार लगातार मुख्यमंत्री बनाया है, इसमें सबसे बड़ी भूमिका थी साउथ 24 परगना की। 2026 विधानसभा चुनाव में 1 और ज्यादा सीट चाहिए। इस साउथ 24 परगना में 31 विधानसभा में 31 विधानसभा हमें चाहिए़। भांगड़ विधानसभा भी टीएमसी में को जाना चाहिए। ये लोग SIR लाए हैं। बंगाल की जनता FIR करेगी।

'सोनार बांग्ला' वाले बयान पर कसा तंज

इसके अलावा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि गृहमंत्री ने यहां आकर कहा है कि सोनार बंगला बनाएंगे। मैं पूछता हूं कि त्रिपुरा क्यों सोनार त्रिपुरा नहीं बना? दिल्ली में पॉल्यूशन है। लोग सांस नहीं ले पा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा था कि 2 करोड़ नौकरी देंगे। उन्होंने एक भी विधानसभा में 4 हजार नौकरियां दी हों तो हम राजनीति छोड़ देंगे। इनसे हमें सीखना पड़ेगा।

उन्होंने आगे कहा कि कौन क्या खाएगा, क्या वो दिल्ली के नेता तय करेंगे। पश्चिम बंगाल की जनता के ऊपर आंखें उठाकर देखा तो लोकतंत्र के माध्यम से जवाब दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें-

बेल्लारी में बवाल! बैनर लगाने के लिए आपस में भिड़े दो विधायकों के समर्थक, जमकर हुई पत्थरबाजी और फायरिंग

बांग्लादेश में हिंदू व्यक्ति पर धारदार हथियारों से हमला, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, पढ़ें पूरा मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।