1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. हम कोविड और साजिश दोनों से एक साथ लड़ रहे हैं, हमारी जीत होगी: ममता बनर्जी

हम कोविड और साजिश दोनों से एक साथ लड़ रहे हैं, हमारी जीत होगी: ममता बनर्जी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 05, 2020 06:14 pm IST,  Updated : Jun 05, 2020 06:14 pm IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि हम कोरोना वायरस और  हमारी सरकार के खिलाफ हो रही साजिश दोनों से एकसाथ लड़ रहे हैं और बंगाल इन दोनों के खिलाफ जंग जीतने में कामयाब रहेगा।

हम कोविड और साजिश दोनों से एक साथ लड़ रहे हैं, हमारी जीत होगी: ममता बनर्जी- India TV Hindi
हम कोविड और साजिश दोनों से एक साथ लड़ रहे हैं, हमारी जीत होगी: ममता बनर्जी Image Source : PTI (FILE PHOTO)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि हम कोरोना वायरस और  हमारी सरकार के खिलाफ हो रही साजिश दोनों से एकसाथ लड़ रहे हैं और बंगाल इन दोनों के खिलाफ जंग जीतने में कामयाब रहेगा। ममता बनर्जी ने कहा- वास्तव में यह बुरा लगता है जब हम COVID19 और अम्फान तूफान से हुई तबाही के खिलाफ लड़ रहे हैं और जान बचाने के लिए काम कर रहे हैं, उसी समय में कुछ राजनीतिक दल हमारे खिलाफ साजिश कर हमें हटाने में लगे हुए हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि पीएम मोदी को दिल्ली से हटा दिया जाए।

ममता बनर्जी ने सवालिया लहजे में कहा कि क्या यह राजनीति में उलझने का समय है? पिछले तीन महीनों से वे कहां थे? हम जमीन पर काम कर रहे थे। बंगाल COVID और साजिश दोनों के खिलाफ जीतेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।