Bhatpara Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए काउंटिंग पूरी हो गई। भाटपाड़ा विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार पवन कुमार सिंह ने जीत दर्ज की। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अमित गुप्ता को 22807 वोटों के अंतर से हरा दिया। भाटपाड़ा सीट पर बीजेपी, टीएमसी और कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (M) और कांग्रेस के अलावा कई निर्दलीय प्रत्याशी भी इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे थे। साल 2021 में हुए विधानसभा चुनावों में यह सीट बीजेपी ने जीती थी।
2021 के चुनाव नतीजे
2021 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार पवन सिंह ने जीत हासिल की थी। उन्होंने TMC के उम्मीदवार जितेंद्र साव को करीब साढ़े 13 हजार वोटों के अंतर से हराया था। पवन सिंह को कुल 57,244 वोट हासिल हुए थे। जबकि जितेंद्र साव को 43,557 वोटों से संतोष करना पड़ा। वहीं कांग्रेस के धर्मेंद्र साव को केवल 2,169 वोट मिले। वोट प्रतिशत की बात करें तो पवन सिंह को कुल 53.4 प्रतिशत, जितेंद्र साव को 40.63 प्रतिशत वोट हासिल हुए।
2016 के चुनाव नतीजे
वहीं 2016 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से TMC के अर्जुन सिंह ने जीत हासिल की थी। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार जितेंद्र साव को 28,935 वोटों से हरा दिया था। अर्जुन सिंह को कुल 59,253 वोट मिले थे। वहीं बीजेपी के आरके हैदर अली को 12,593 वोट मिले थे। वोट प्रतिशत की बात करें तो अर्जुन सिंह को 55.19 प्रतिशत, जितेंद्र साव को 28.24 प्रतिशत और आरके हैदर अली को 11.73 प्रतिशत वोट मिले थे।