1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल: TMC विधायक का वोटर्स को धमकाने वाला वीडियो वायरल, कहा- बीजेपी को वोट दिया तो चुनाव के बाद देख लेंगे

पश्चिम बंगाल: TMC विधायक का वोटर्स को धमकाने वाला वीडियो वायरल, कहा- बीजेपी को वोट दिया तो चुनाव के बाद देख लेंगे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 29, 2022 12:34 pm IST,  Updated : Mar 29, 2022 12:40 pm IST

वीडियो में टीएमसी के विधायक नरेन चक्रवर्ती बीजेपी समर्थकों से कहते दिख रहे हैं कि बीजेपी को वोट ना करें, अगर वे बीजेपी को वोट नहीं देंगे तो राज्य में रह सकते हैं और नौकरी या व्यापार कर सकते हैं। ऐसे में टीएमसी उनका समर्थन करेगी।

TMC MLA Naren Chakraborty- India TV Hindi
TMC MLA Naren Chakraborty Image Source : TWITTER/AMITMALVIYA

Highlights

  • TMC विधायक नरेन चक्रवर्ती ने बीजेपी समर्थकों को धमकाया
  • अमित मालवीय ने चुनाव आयोग से दखल देने की अपील की
  • धमकाने वाले विधायकों को संरक्षण दे रहीं ममता बनर्जी- मालवीय

कोलकाता: बीजेपी बंगाल के सह प्रभारी अमित मालवीय ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। दरअसल इस वीडियो में टीएमसी के विधायक नरेन चक्रवर्ती बीजेपी समर्थकों को धमकाते हुए दिख रहे हैं और बीजेपी को वोट ना देने के लिए कह रहे हैं। नरेन ने बीजेपी समर्थकों से ये भी कहा कि अगर उन्होंने बीजेपी को वोट दिया तो वह चुनाव के बाद उन्हें देख लेंगे।   

अमित मालवीय ने कहा है कि इलेक्शन कमीशन इस मामले पर ध्यान दे। इस दौरान मालवीय ने बंगाल की सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा और कहा कि वह ऐसे धमकाने वाले विधायकों को संरक्षण दे रही हैं। 

वीडियो में टीएमसी के विधायक नरेन चक्रवर्ती बीजेपी समर्थकों से कहते दिख रहे हैं कि बीजेपी को वोट ना करें, अगर वे बीजेपी को वोट नहीं देंगे तो राज्य में रह सकते हैं और नौकरी या व्यापार कर सकते हैं। ऐसे में टीएमसी उनका समर्थन करेगी। 

इस पर अमित मालवीय ने कहा कि टीएमसी पांडवेश्वर (आसनसोल) के विधायक नरेन चक्रवर्ती बीजेपी वोटर्स और समर्थकों को खुलेआम धमकी दे रहे हैं और बीजेपी को वोट देने पर परिणाम भुगतने की बात कह रहे हैं। 

मालवीय ने कहा कि ऐसे अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए,  लेकिन बंगाल में ममता बनर्जी उन्हें संरक्षण दे रही हैं। चुनाव आयोग को इन मामले को ध्यान से देखना चाहिए। 

इस मामले को ध्यान में रखते हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने भी नरेन चक्रवर्ती पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि साल 2016 में नरेन चक्रवर्ती नेता जी सुभाषचंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट कोलकाता पर सीआईएसएफ द्वारा पकड़े गए थे। इसके बाद वह आर्म्स एक्ट में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए। उनके पास एक गन थी, जिसका वो लाइसेंस नहीं दिखा पाए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।