Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Written By: Mangal Yadav @MangalyYadav Published : Aug 08, 2024 10:43 am IST, Updated : Aug 08, 2024 03:21 pm IST

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य - India TV Hindi
Image Source : PTI पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन हो गया है। भट्टाचार्य ने 80 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनके परिवार ने गुरुवार को उनके निधन की खबर की पुष्टि की। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की राज्य इकाई के सचिव मोहम्मद सलीम ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का बृहस्पतिवार को कोलकाता स्थित उनके घर पर निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। 

कुछ समय से अस्वस्थ थे बुद्धदेव भट्टाचार्य 

भट्टाचार्य दक्षिण कोलकाता के बालीगंज इलाके में एक साधारण दो कमरे के सरकारी अपार्टमेंट में रहते थे। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे और सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे जिसके कारण उन्हें बार-बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ता था। पिछले साल निमोनिया की चपेट में आने के बाद उन्हें जीवनरक्षक प्रणाली पर रखना पड़ा था।  हाल के वर्षों में वह क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी बीमारी से जूझ रहे थे और शायद ही कभी अपने घर से बाहर निकले थे। 

 सीएम ममता बनर्जी ने दुख जताया

पूर्व सीएम के निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने शोक जताया है। सुवेंदु ने ट्वीट कर कहा कि बुद्धदेव भट्टाचार्य अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले। इनके अलावा भी कई नेताओं ने बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर शोक जताया है।

11 साल तक पश्चिम बंगाल के रहे मुख्यमंत्री

बुद्धदेव भट्टाचार्य नवंबर 2000 से मई 2011 तक बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।  वरिष्ठ वामपंथी नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य सीपीएम की शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था, पोलित ब्यूरो के पूर्व सदस्य भी थे। 2011 के राज्य चुनावों में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने वामपंथी शासन का अंत किया था।  बुद्धदेव भट्टाचार्य की पार्टी के हारते ही बंगाल में 34 साल का कम्युनिस्ट शासन समाप्त हो गया था।

पीएम मोदी ने व्यक्त किया शोक

बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन से दुखी हूं। वे एक राजनीतिक दिग्गज थे, जिन्होंने राज्य की प्रतिबद्धता के साथ सेवा की। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement