1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Chandannagar Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल की चंदननगर सीट पर कौन मार रहा बाजी, यहां देखें रिजल्ट

Chandannagar Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल की चंदननगर सीट पर कौन मार रहा बाजी, यहां देखें रिजल्ट

 Published : May 04, 2026 08:00 am IST,  Updated : May 05, 2026 06:45 am IST

Chandannagar Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आज 4 मई को जारी कर दिए गए हैं। आइए जानते हैं कि राज्य की चंदननगर सीट पर किसने मारी है बाजी।

Chandannagar Assembly Election Result - India TV Hindi
चंदननगर विधानसभा चुनाव का रिजल्ट। Image Source : PTI

Chandannagar Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। राज्य में 294 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग का आयोजन दो चरण में कराया गया था। पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल (152 सीटों पर) और दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को (142 सीटों पर) कराई गई थी। अब 4 मई 2026 को पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव का परिणाम सामने आ गया है। इस चुनाव में राज्य की चंदननगर सीट भी हॉट सीट मानी जा रही थी। चंदननगर सीट के परिणाम पर भी सभी दलों की नजरें हैं। आपको बता दें कि इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के नेता  दीपांजन कुमार गुहा ने बाजी मारी है।

कौन-कौन थे उम्मीदवार?

ऐसे तो चंदन नगर सीट पर कई उम्मीदवार हैं। लेकिन इस सीट पर मुख्य मुकाबला 4 पार्टियों तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, CPIM और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से इंद्रनील सेन चुनाव मैदान में हैं। भाजपा की ओर से दीपांजन कुमार गुहा, कांग्रेस की ओर से रतन कुमार गोल्डर और CPIM की ओर से मोनीष पांडा चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि तृणमूल कांग्रेस के इंद्रनील सेन साल 2016 और 2021 में इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं। वह चंदननगर सीट से तीसरी बार किस्मत आजमा रहे हैं।

क्या रहा परिणाम?

भाजपा के दीपांजन कुमार गुहा को 86273 वोट मिले और उन्होंने 13441 वोटों से चुनाव जीते। दूसरे नंबर पर तृणमूल कांग्रेस के इंद्रनील सेन रहे जिन्हें 72832 वोट मिले। तीसरे नंबर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के मोनिश पांडा रहे जिन्हें 22760 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के रतन कुमार गोल्डर को 1112 वोट मिले।

 

कब हुई थी वोटिंग?

पश्चिम बंगाल की चंदननगर विधानसभा सीट पर चुनाव के लिए वोटिंग का आयोजन राज्य विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को कराया गया था। इसके साथ ही राज्य में 141 अन्य सीटों पर भी वोटिंग हुई थी। ये सीट बीते 3 विधानसभा चुनाव से लगातार तृणमूल कांग्रेस के पास है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।