1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Chowringhee Assembly Election Result 2026: चौरंगी सीट पर BJP और TMC में कड़ी टक्कर, जानें किसे मिली जीत

Chowringhee Assembly Election Result 2026: चौरंगी सीट पर BJP और TMC में कड़ी टक्कर, जानें किसे मिली जीत

 Published : May 04, 2026 08:16 am IST,  Updated : May 05, 2026 10:11 am IST

चौरंगी विधानसभा सीट पर TMC, BJP और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला था जिसमें टीएमसी ने बाजी मार ली। यह कोलकाता की अहम शहरी सीट है, जहां पिछले चुनावों में तृणमूल कांग्रेस का दबदबा रहा है।

Chowringhee, Nayna Bandyopadhyay, Santosh Pathak, Manash Sarkar- India TV Hindi
संतोष कुमार पाठक, नयना बंद्योपाध्याय और मानस सरकार। Image Source : ECI

Chowringhee Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज 4 मई को घोषित किए गए। राज्य में मतदान दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को संपन्न हुआ था। कोलकाता जिले की अहम सीटों में शामिल चौरंगी विधानसभा सीट पर भी सभी की नजरें टिकी हुई थीं। यहां शहरी वोटरों की बड़ी भूमिका रहती है, इसलिए इस सीट का राजनीतिक महत्व काफी ज्यादा माना जाता है। इस सीट पर टीएमसी प्रत्याशी नयना बद्योपाध्याय ने जीत दर्ज की है।

चौरंगी सीट पर कौन-कौन हैं उम्मीदवार?

चौरंगी विधानसभा सीट पर इस बार मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस (TMC), भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के बीच था।

  1. तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने मौजूदा विधायक नयना बंद्योपाध्याय पर फिर भरोसा जताया था।
  2. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस सीट से संतोष कुमार पाठक को मैदान में उतारा था।
  3. कांग्रेस की ओर से मानस सरकार चुनाव लड़ रहे था।

क्या है इस सीट का राजनीतिक इतिहास?

चौरंगी सीट कोलकाता के सबसे प्रमुख और हाई-प्रोफाइल इलाकों में गिनी जाती है। पिछले कुछ चुनावों में यहां तृणमूल कांग्रेस का दबदबा रहा है।

  • 2021 विधानसभा चुनाव में TMC की नयना बंद्योपाध्याय ने जीत दर्ज की थी।
  • 2016 के चुनाव में भी इस सीट पर TMC के टिकट पर नयना बंद्योपाध्याय ने कब्जा जमाया था।

हालांकि, पिछले कुछ चुनावों में बीजेपी ने यहां अपने वोट शेयर में बढ़ोतरी की थी, जिससे इस बार मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा था।

कब हुई थी वोटिंग?

चौरंगी विधानसभा सीट पर मतदान पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में 29 अप्रैल 2026 को हुआ था। पूरे पश्चिम बंगाल की तरह चौरंगी सीट पर भी जमकर मतदान हुआ। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 2026 के विधानसभा चुनावों में इस सीट पर 86.60 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।