1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल: हावड़ा के शिवपुर में बमबाजी और हिंसा, BJP-TMC कार्यकर्ताओं में भिड़ंत के बाद तनाव, पहुंची पुलिस

पश्चिम बंगाल: हावड़ा के शिवपुर में बमबाजी और हिंसा, BJP-TMC कार्यकर्ताओं में भिड़ंत के बाद तनाव, पहुंची पुलिस

 Reported By: Onkar Sarkar, Edited By: Kajal Kumari
 Published : May 07, 2026 06:20 pm IST,  Updated : May 07, 2026 08:02 pm IST

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में आज टीएमसी और भाजपा के कार्यकर्ता एक दूसरे से भिड़ गए। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच बमबारी, मारपीट ने हिंसक रूप ले लिया। मौके पर पुलिस पहुंच गई है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है।

पश्चिम बंगाल में धमाका- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल में धमाका Image Source : REPORTER

हावड़ा के शिवपुर में बम धमाके और तनाव की खबर से दहशत फैल गई है। टीएमसी और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई है, जिसके बाद आसपास की झुग्गी-झोपड़ियों में बम धमाके हुए, ईंटें बरसीं। इस हिंसा के बाद इलाके को शांत करने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस की टीम और RAF तैनात की गई है। भाजपा माइनॉरिटी सेल के नेता मनोज खान पर बम फेंकने का आरोप लगा है। दुकानों में तोड़फोड़ की कोशिश की गई। भाजपा ने तृणमूल पर हिंसा का आरोप लगाया। इस हिंसा में कई लोग घायल हैं। कथित तौर पर दो राउंड गोलियां चलाई गईं और सात देसी बम फटने की भी बात सामने आई है।

देखें वीडियो

हावड़ा नगर पुलिस आयुक्त अखिलेश चतुर्वेदी ने बताया, "शिवपुर के चौराबस्ती इलाके में राजनीतिक झड़प हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। इस घटना में शामिल सभी व्यक्तियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।"  

देखें वीडियो


हावड़ा के शिवपुर स्थित चौराबस्ती इलाके में कथित तौर पर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति घायल हुआ है। कहा जा रहा है कि, बुधवार की रात भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे। तभी बाइक सवार कुछ बदमाश वहां पहुंचे थे और आते ही उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर एक के बाद एक तीन बम फेंके और फिर मौके से फरार हो गए। बम विस्फोट के बाद इलाके में तनाव फैल गया। 

बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की खबरें ज्यादा आ रही हैं। बुधवार को उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट इलाके में भाजपा के एक कार्यकर्ता पर कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस के संरक्षण प्राप्त बदमाशों ने गोली मार दी। वहीं, भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।