1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Coronavirus: पश्चिम बंगाल के containment zones में लॉकडाउन की अवधि 19 जुलाई तक बढ़ाई गई

Coronavirus: पश्चिम बंगाल के containment zones में लॉकडाउन की अवधि 19 जुलाई तक बढ़ाई गई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 14, 2020 09:43 pm IST,  Updated : Jul 14, 2020 09:43 pm IST

कोरोना वायरस के फैलाव को देखते हुए पश्चिम बंगाल के कंटेन्मेंट जोन में लॉकडाउन की अवधि 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

Coronavirus: पश्चिम बंगाल के containment zones में लॉकडाउन की अवधि 19 जुलाई तक बढ़ाई गई- India TV Hindi
Coronavirus: पश्चिम बंगाल के containment zones में लॉकडाउन की अवधि 19 जुलाई तक बढ़ाई गई Image Source : FILE

कोलकाता: कोरोना वायरस के फैलाव को देखते हुए पश्चिम बंगाल के कंटेन्मेंट जोन में लॉकडाउन की अवधि 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। सूबे की ममता सरकार ने 9 जुलाई शाम 5 बजे से राज्य के सभी containemt zones में लॉकडाउन लागू कर दिया था। अब राज्य सरकरा ने इसे 19 जुलाई तक बढ़ा दिया है।

लॉकडाउन के दौरान containment zones वाले इलाकों में सभी सरकार और गैर-सरकारी दफ्तार बंद रहेंगे। इन इलाकों में किसी भी तरह की गैर जरूरी गतिविधि की अनुमति नहीं होगी। इन इलाकों में लोगों को किसी भी हालत में जमा होने की अनुमति नहीं होगी, न यातायात की अनुमति होगी और न कोई औद्योगिक इकाई  काम करेगी। इन इलाकों के लोगोंको अपने दफ्तर न जाने की छूट होगी। सरकार के आदेश अनुसार, इन इलाकों में सभी जरूरी वस्तुओं की जरूरी वस्तुओं की होम डिलिवरी की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।