1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. गरज के साथ तेज आंधी-बारिश और गिरेंगे ओले, तूफान आने से पहले जारी हुआ IMD का अलर्ट

गरज के साथ तेज आंधी-बारिश और गिरेंगे ओले, तूफान आने से पहले जारी हुआ IMD का अलर्ट

 Published : Mar 21, 2025 04:42 pm IST,  Updated : Mar 21, 2025 06:24 pm IST

तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ओलावृष्टि और आसमान से बिजली गिरने की भी संभावना है। बारिश के चलते तामपान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

भारी बारिश का अलर्ट- India TV Hindi
भारी बारिश का अलर्ट Image Source : फाइल फोटो

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और अनुकूल हवा के रुख के कारण पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में शनिवार तक आंधी और बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल के कई जिलों में अभी गर्मी पड़ रही है। वहीं, अब अगले दो-तीन दिनों तक मौसम में खासा बदलाव आएगा। भारती मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी है। 

इन जिलों में ओलावृष्टि के साथ होगी तेज बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि झाड़ग्राम, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पुरुलिया, पूर्व बर्धमान, हुगली और हावड़ा जिले के एक या दो स्थानों पर शुक्रवार को तेज हवा, बिजली, ओलावृष्टि के साथ बारिश होने का अनुमान है। आंधी-तूफान और बारिश के चलते तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी।

तापमान में तीन से चार डिग्री की आएगी कमी

मौसम विभाग ने कहा कि नदिया, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, पूर्वी बर्धमान और उत्तर व दक्षिण 24 परगना जिलों में शनिवार को तेज हवा, बिजली कड़कने के साथ बारिश होगी। इस दौरान तूफान आने की भी आशंका है। आईएमडी ने बताया कि राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

दिल्ली-एनसीआर में धीरे-धीरे बढ़ रही गर्मी

वहीं, दूसरी ओर दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से चल रही ठंडी हवाओं के बाद अब तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 21 मार्च से आसमान साफ होने के साथ चटक धूप निकलेगी, जिससे अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 19-20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। अगले दो दिनों (22-23 मार्च) तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन हवा में नमी का स्तर 50-60% के बीच बना रहेगा। इससे दिन में गर्मी का अहसास बढ़ेगा।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।