1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल में बढ़ी सर्दी, कई स्थानों पर पारा सामान्य से नीचे, पुरुलिया सबसे ठंडा स्थान

पश्चिम बंगाल में बढ़ी सर्दी, कई स्थानों पर पारा सामान्य से नीचे, पुरुलिया सबसे ठंडा स्थान

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Nov 19, 2024 10:07 pm IST,  Updated : Nov 19, 2024 10:15 pm IST

आईएमडी ने कहा कि मंगलवार को पश्चिम बंगाल के कई स्थानों पर पारा सामान्य से नीचे चला गया। इसकी वजह से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन बारिश का संभावना नहीं है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : ANI

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के कई स्थानों पर पारा सामान्य से नीचे चला गया है। इसकी वजह से सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, कोलकाता में तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहाड़ों में दार्जिलिंग में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पुरुलिया सबसे ठंडा स्थान रहा। आईएमडी के अनुसार, मैदानी इलाकों में तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

कोलकाता में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग दो डिग्री कम है, जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस था, जो औसत से 2.7 डिग्री अधिक था।मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों में गंगा के मैदानी इलाकों और राज्य के उप-हिमालयी क्षेत्र में ज्यादातर शुष्क मौसम रहेगा। शुष्क मौसम के कारण अगले कुछ दिनों में राज्य में दिन और रात का तापमान कमोबेश एक जैसा रहने की संभावना है।

पहाड़ी इलाकों में दार्जिलिंग सबसे ठंडा, मैदानी इलाकों में पुरुलिया

मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों में सबसे कम न्यूनतम तापमान दार्जिलिंग में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मैदानी इलाकों में पुरुलिया सबसे ठंडा स्थान रहा। आईएमडी के मुताबिक पुरुलिया में तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

 
अन्य शहरों का तापमान

अन्य स्थानों में, कूचबिहार में 15.7 डिग्री सेल्सियस, श्रीनिकेतन में 14.4 डिग्री सेल्सियस, झाड़ग्राम में 14 डिग्री सेल्सियस, बर्दवान में 15.8 डिग्री सेल्सियस, कात्यानी में 15 डिग्री सेल्सियस, मालदा में 20 डिग्री सेल्सियस, बशीरहाट में 20.2 डिग्री सेल्सियस, हल्दिया में 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खड़गपुर में 16.5 डिग्री सेल्सियस और आसनसोल में 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

कहां कितना तापमान गिरा

पुरुलिया में 5 डिग्री सेल्सियस पारे में गिरावट देखी गई, इसके बाद झारबाम में 4.6 डिग्री सेल्सियस, कलिम्पोंग में 3.6 डिग्री सेल्सियस और दार्जिलिंग में 2.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि मौजूदा शुष्क मौसम के कारण अगले कुछ दिनों में राज्य में दिन और रात का तापमान लगभग एक जैसा रहने की संभावना है।

इनपुट- पीटीआई 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।