Jadavpur Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए काउंटिंग पूरी हो चुकी है। जादवपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सरबोरी मुखर्जी ने जीत दर्ज की। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार देबव्रत मजूमदार को 27716 वोटों के अंतर से हरा दिया। सरबोरी मुखर्जी को कुल 106199 वोट मिले जबकि देबव्रत मजूमदार को 78483 वोटों से संतोष करना पड़ा।
2021 के विधानसभा चुनाव के नतीजे
2021 में इस विधानसभा सीट से टीएमसी के देबब्रत मजूमदार ने जीत हासिल की थी। उन्होंने सीपीआईएम के सुजन चक्रवर्ती को 38,869 वोटों से हराया था। देबब्रत मजूमदार को कुल 98,100 वोट मिले थे जबकि सुजन चक्रवर्ती को 59,231 वोटों से संतोष करना पड़ा। वहीं बीजेपी के रिंकू नस्कर को 53,139 वोट मिले थे। देबब्रत मजूमदार को 45.54 प्रतिशत वोट मिले थे जबकि सीपीआईएम के सुजन चक्रवर्ती को हासिल वोटों का प्रतिशत 27.50 रहा। 2021 में, जादवपुर विधानसभा क्षेत्र में डाले गए वैध वोटों की कुल संख्या 2,15,862 थी, जो कि 72 प्रतिशत है।
2016 विधानसभा चुनाव के नतीजे
2016 के विधानसभा चुनावों में इस सीट से सीपीआईएम के सुजन चक्रवर्ती ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार मनीष गुप्ता को हरा दिया था। सुजन चक्रवर्ती को कुल 98,977 वोट मिले थे जबकि मनीष गुप्ता को 84,035 वोटों से संतोष करना पड़ा। 2016 में, विधानसभा चुनावों में डाले गए वैध वोटों की कुल संख्या 2,04,210 थी, जो कि 74.58 प्रतिशत है।