1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कोलकाता
  4. कोलकाता की पार्कस्‍ट्रीट पर मौजूद बहुमंजिला इमारत में आग, लंबी मशक्‍तत के बाद आग पर काबू पाया गया

कोलकाता की पार्कस्‍ट्रीट पर मौजूद बहुमंजिला इमारत में आग, लंबी मशक्‍तत के बाद आग पर काबू पाया गया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 05, 2018 12:21 pm IST,  Updated : Nov 05, 2018 04:31 pm IST

कोलकाता की व्यस्ततम पार्क स्ट्रीट पर मौजूद एक बहुमंजिला इमारत में सोमवार को आग लग गई।

Kolkata Fire- India TV Hindi
Kolkata Fire

कोलकाता की व्‍यस्‍ततम पार्क स्‍ट्रीट पर मौजूद एक बहुमंजिला इमारत में सोमवार को आग लग गई। आग इमारत की पांचवीं मंजिल पर लगी। इस इमारत में कई कॉर्पोरेट कार्यालय हैं। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। समाचार एजेंसी के मुताबिक फायर ब्रिगेड की 10 गाडि़यों को मौके पर रवाना कर दिया गया है। 

एक दमकल अधिकारी ने बताया कि बहुमंजिला इमारत की पांचवीं मंजिल पर सुबह करीब 11.10 बजे लगी आग में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। इस इमारत का नाम एपीजे हाउस है। उन्होंने बताया, ‘‘कई दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने के काम में लगी हुई हैं।’’ 

इमारत को खाली करने का प्रयास किया जा रहा है। इस इमारत में कई कॉरपोरेट कार्यालय और एपीजे सुरेन्द्र ग्रुप का मुख्यालय है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, ‘‘शुरूआत में, सुबह करीब 11 बजे हल्का धुंआ देखने को मिला लेकिन साढ़े ग्यारह बजे खिड़कियों से आग की लपट और धुआं बाहर निकलने लगा।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Kolkata से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पश्चिम बंगाल