1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. 'हनीमून मनाकर आईं और लगीं मुझसे लड़ने...', कल्याण बनर्जी ने महुआ मोइत्रा को ये क्या कह दिया?

'हनीमून मनाकर आईं और लगीं मुझसे लड़ने...', कल्याण बनर्जी ने महुआ मोइत्रा को ये क्या कह दिया?

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jun 29, 2025 01:36 pm IST,  Updated : Jun 29, 2025 01:36 pm IST

कोलकाता लॉ स्टूडेंट गैंगरेप केस पर की जा रही टीका टिप्पणी को लेकर अब टीएमसी नेता ही आमने सामने आ गए हैं। महुआ मोइत्रा ने कल्याण बनर्जी को लेकर बयान दिया तो कल्याण बनर्जी ने उनपर पर्सनल अटैक किया। जानें क्या कहा?

कल्याण बनर्जी का महुआ मोइत्रा पर पर्सनल अटैक- India TV Hindi
कल्याण बनर्जी का महुआ मोइत्रा पर पर्सनल अटैक Image Source : FILE PHOTO

कोलकाता: कोलकाता के एक लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ कॉलेज के यूनियन रूम में बलात्कार की घटना पर अब राजनीति का रंग गहराने लगा है। इस घटना ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी कलह को भी उजागर कर दिया है, क्योंकि पार्टी के नेता ही अब इस गैंगरेप की घटना को लेकर एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। टीएमसी ने जहां अपने सांसद कल्याण बनर्जी और विधायक मदन मित्रा की विवादास्पद टिप्पणियों से खुद को अलग कर लिया है। उनके इन बयानों को पार्टी की सांसद महुआ मोइत्रा ने बयानों को "घृणित" करार दिया है और कहा है कि तृणमूल इस तरह के बयानों को लेकर अन्य पार्टियों से अलग है, चाहे वे कोई भी बयान दें।

हनीमून से लौटीं, मुझसे लड़ने लगीं 

अब कल्याण बनर्जी ने महुआ मोइत्रा पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए बहुत कुछ ऐसा कह दिया है जो विवादास्पद है। बनर्जी ने कहा कि महुआ मोइत्रा नई नई शादी कर हनीमून पर गईं थीं और जल्द ही अपने हनीमून से लौटी हैं और आते ही उन्होंने मेरे ऊपर हमला बोल दिया है। उन्होंने उन पर "एक परिवार को तोड़ने" का भी आरोप लगाया।  पिछले महीने महुआ मोइत्रा ने पूर्व बीजद सांसद और सीनियर वकील पिनाकी मिश्रा के साथ बर्लिन में शादी की थी और उसी शादी को लेकर बनर्जी ने एक घटिया टिप्पणी की है।

खुद किसी का घर तोड़कर मुझपर आरोप लगा रहीं

महुआ मोइत्रा के एक्स पोस्ट का जवाब देते हुए कल्याण बनर्जी ने कहा, 'महुआ मोइत्रा हनीमून मनाकर भारत लौटी हैं और आते ही वो मुझसे झगड़ने लगी हैं। वह मुझ पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाती हैं, वह क्या हैं? मोइत्रा ने तो खुद ही किसी की 40 साल की शादी को तोड़कर 65 साल के एक आदमी से शादी कर ली है, क्या उन्होंने उस महिला को चोट नहीं पहुंचाई?' 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।