1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Kolkata Port Assembly Election Result 2026: कोलकाता पोर्ट सीट पर फिरहाद हाकिम की जीत

Kolkata Port Assembly Election Result 2026: कोलकाता पोर्ट सीट पर फिरहाद हाकिम की जीत

 Published : May 04, 2026 08:16 am IST,  Updated : May 05, 2026 10:16 am IST

कोलकाता पोर्ट सीट पर TMC के फिरहाद हकीम, BJP के राकेश सिंह और कांग्रेस के आकिब गुलजार के बीच मुकाबला था। इस सीट पर पिछले चुनावों में तृणमूल कांग्रेस का दबदबा देखने को मिला है।

Kolkata Port, Kolkata Port Election Result 2026, RAKESH SINGH, FIRHAD HAKIM, AQUIB GULZAR- India TV Hindi
राकेश सिंह, फिरहाद हाकिम और आकिब गुलजार। Image Source : ECI

Kolkata Port Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आ गए हैं और बीजेपी ने सूबे में प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। राज्य में चुनाव दो चरणों में संपन्न हुआ था। पहले चरण के तहत 23 अप्रैल को 152 सीटों पर और दूसरे चरण के तहत 29 अप्रैल 142 सीटों पर वोटिंग हुई थी। सूबे की अहम सीटों में शामिल कोलकाता पोर्ट विधानसभा सीट पर हुई मतगणना में फिरहाद हाकिम ने जीत दर्ज की है।

कोलकाता पोर्ट सीट से कौन हैं उम्मीदवार?

कोलकाता पोर्ट विधानसभा सीट पर मुख्य तौर पर तृणमूल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिल रहा था। तृणमूल कांग्रेस ने इस सीट से फिरहाद हकीम को उम्मीदवार बनाया था। वहीं, भाजपा की ओर से राकेश सिंह चुनाव मैदान में थे। कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के तौर पर आकिब गुलजार को मैदान में उतारा था। इसके अलावा कुछ अन्य दलों के प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे थे। पिछले कुछ चुनावों में इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस का वर्चस्व देखने को मिला था।

कोलकाता पोर्ट सीट पर कब हुई थी वोटिंग?

आपको बता दें कि कोलकाता पोर्ट विधानसभा सीट पर मतदान पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को कराया गया था। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में इस बार रिकॉर्ड मतदान देखने को मिला है और कोलकाता पोर्ट सीट कोई अपवाद नहीं है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, इस हाई प्रोफाइल सीट पर 89.68 फीसदी मतदान हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।