1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कोलकाता रेप मर्डर केस: मृत महिला डॉक्टर के पिता का रोते हुए सामने आया VIDEO, सीएम ममता को लेकर कह दी बड़ी बात

कोलकाता रेप मर्डर केस: मृत महिला डॉक्टर के पिता का रोते हुए सामने आया VIDEO, सीएम ममता को लेकर कह दी बड़ी बात

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Sep 11, 2024 07:04 am IST,  Updated : Sep 11, 2024 07:04 am IST

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर का मामला अभी तक पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में पीड़ित महिला के पिता का सीएम ममता को लेकर बड़ा बयान भी सामने आया है।

Kolkata Rape Murder Case- India TV Hindi
मृत डॉक्टर के पिता ने सीएम ममता को लेकर कही बड़ी बात Image Source : ANI/PTI

कोलकाता: आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में हुए महिला डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर का मामला गरमाया हुआ है। इस मामले में रेप पीड़िता डॉक्टर के पिता का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रोते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सीएम ममता बनर्जी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

रेप पीड़िता के पिता ने क्या कहा?

रेप पीड़िता के पिता ने रोते हुए कहा, 'हम मामले में सीएम (ममता बनर्जी) की भूमिका से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कोई काम नहीं किया। मेरी बेटी के साथ जो घटना घटी, हम ये बात शुरू से ही कह रहे हैं कि विभाग का एक आदमी इसमें शामिल है। हमें लगता है कि इस साल कोई भी दुर्गा पूजा नहीं मनाएगा। अगर कोई मनाएगा तो खुशी से नहीं मनाएगा। क्योंकि सभी बंगाल के लोग हैं और देश मेरी बेटी को अपनी बेटी मानता है।'

हालही में ममता ने कही थी ये बात

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया था कि कोलकाता के सरकारी अस्पताल में पिछले महीने एक डॉक्टर से रेप और हत्या की घटना पर जन आक्रोश को लेकर केंद्र साजिश रच रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इसमें कुछ वामपंथी दल भी शामिल हैं। राज्य सचिवालय नबान्न में एक प्रशासनिक समीक्षा बैठक में ममता ने यह भी दावा किया कि उन्होंने मृत डॉक्टर के माता-पिता को कभी पैसों की पेशकश नहीं की। उन्होंने लोगों से दुर्गा पूजा नजदीक होने पर उत्सवों की ओर लौटने का अनुरोध किया था।

ममता ने कहा था, 'मैंने मृत डॉक्टर के परिवार को कभी पैसों की पेशकश नहीं की, यह बदनाम करने के अलावा और कुछ नहीं है। मैंने उनसे कहा कि अगर वे अपनी बेटी की याद में कुछ करना चाहते हैं तो हमारी सरकार उनके साथ है। मैं जानती हूं कि कब, क्या बोलना है।' मुख्यमंत्री ने कहा, 'यह (आरजी कर घटना के बाद प्रदर्शन) निश्चित रूप से केंद्र की साजिश है और कुछ वामपंथी दल भी इसमें शामिल हैं। कुछ लोग पड़ोसी देश में उथल-पुथल का फायदा उठा रहे हैं। वे भूल गए हैं कि भारत और बांग्लादेश अलग राष्ट्र हैं।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।