1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल की मालबाजार सीट पर जीती BJP, यहां देखें रिजल्ट

पश्चिम बंगाल की मालबाजार सीट पर जीती BJP, यहां देखें रिजल्ट

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : May 04, 2026 08:15 am IST,  Updated : May 04, 2026 07:29 pm IST

पश्चिम बंगाल की मालबाजार विधानसभा सीट के चुनाव का परिणाम आ गया है। आइए जानते हैं कि इस मालबाजार सीट पर कौन जीता है।

Mal Bazar Election Result- India TV Hindi
मालबाजार सीट का परिणाम। Image Source : ANI (प्रतीकात्मक फोटो)

Mal Bazar Election Result 2026 Updates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 का परिणाम आ गया है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोटिंग हुई थी। अब 4 मई को पश्चिम बंगाल चुनाव का रिजल्ट सामने आ गया है। इस चुनाव में मालबाजार सीट भी पश्चिम बंगाल की हॉट सीटों में से एक है। यहां बीजेपी प्रत्याशी सुकरा मुंडा की जीत हुई है।

कौन-कौन थे प्रत्याशी?

मालबाजार सीट पर निर्दलीय सहित कई सियासी पार्टियों ने अपने प्रत्याशी खड़े किए थे। यहां मुख्य मुकाबला, TMC, BJP, कांग्रेस और CPM के उम्मीदवारों के बीच था। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने यहां से बुलू चिक बड़ाईक को चुनाव मैदान में उतारा था। BJP ने सुकरा मुंडा को टिकट दिया था, जो जीत गए हैं। कांग्रेस की ओर से राकेश कुजूर लड़ रहे थे तो वहीं, CPM की ओर से मनु उरांव चुनावी मैदान में थे।

कब हुए थे विधानसभा चुनाव?

मालबाजार, पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से एक है। मालबाजार निर्वाचन क्षेत्र, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है। मालबाजार सीट पर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले फेज में 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।