1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. ममता बनर्जी के छोटे भाई की कोरोना से मौत

ममता बनर्जी के छोटे भाई की कोरोना से मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 15, 2021 12:00 pm IST,  Updated : May 15, 2021 02:43 pm IST

असीम बनर्जी कोलकाता के Medica Superspecialty Hospital में भर्ती थी। यहां उनका इलाज चल रहा था। असीम बनर्जी के निधन की जानकारी अस्पताल के चेयरमैन डॉ. आलोक रॉय ने दी।

Mamata Banerjee's younger brother died due to covid-19 ममता बनर्जी के छोटे भाई की कोरोना से मौत- India TV Hindi
ममता बनर्जी के छोटे भाई की कोरोना से मौत Image Source : ANI (FILE)

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बनर्जी की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई है। असीम बनर्जी कोलकाता के Medica Superspecialty Hospital में भर्ती थी। यहां उनका इलाज चल रहा था। असीम बनर्जी के निधन की जानकारी अस्पताल के चेयरमैन डॉ. आलोक रॉय ने दी।

ममता बनर्जी के परिवार के सदस्यों ने बताया कि कालीघाट के स्थानीय लोगों में ‘कालीदा’ के नाम से लोकप्रिय असीम बनर्जी ने निजी अस्पताल में सुबह करीब नौ बजकर 20 मिनट पर अंतिम सांस ली। चिकित्सा संस्थान के एक अधिकारी ने बताया कि वह करीब एक महीने पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और तभी से अस्पताल में भर्ती थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।