1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पत्नी की हत्या कर बाहर निकाला दिल, हाथ में लेकर घूमता रहा, पुलिस ने घर के पास से बटोरा शव

पत्नी की हत्या कर बाहर निकाला दिल, हाथ में लेकर घूमता रहा, पुलिस ने घर के पास से बटोरा शव

 Reported By: Onkar Sarkar Edited By: Shakti Singh
 Published : Aug 23, 2025 01:11 pm IST,  Updated : Aug 23, 2025 01:11 pm IST

आरोपी अपनी पत्नी का दिल लेकर घूम रहा था। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि, जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक वह फरार हो चुका था। पुलिस शव बरामद करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया।

police accused- India TV Hindi
आरोपी के घर में मौजूद पुलिस Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी में हत्या की खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसका दिल निकाल लिया और उसे साथ लेकर घूमने लगा। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और महिला का शव बरमाद कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिली कि एक पति धारदार हथियार से मर्डर कर अपनी पत्नी का दिल हाथ में लेकर इलाके में घूम रहा है। इसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने शव बरामद किया और बाद में आरोपी को भी गिरफ्तार किया।

यह सनसनीखेज घटना मयनागुड़ी ब्लॉक के बनकांडी इलाके में हुई। मृतक महिला का नाम दीपाली रॉय है। उसकी उम्र 45 साल है। रमेश रॉय और दीपाली रॉय मयनागुड़ी ब्लॉक के बनकांडी इलाके में रहते थे। शुक्रवार सुबह स्थानीय निवासियों ने रमेश रॉय को अपनी पत्नी के कटे हुए और खून से लथपथ अंगों के साथ घूमते देखा। इसके अलावा, अन्य अंग घर के आसपास लहूलुहान अवस्था में पड़े देखे गए। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। कई लोग डर के मारे रमेश के सामने नहीं आना चाहते थे। 

कटे हुए दिल के साथ पकड़ाया आरोपी

खबर मिलने पर मयनागुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने शव बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की व्यवस्था की। इस बीच, पुलिस के पहुंचने से पहले ही रमेश रॉय लापता हो गया था। बाद में पुलिस ने रमेश रॉय को गिरफ्तार कर लिया। उसे उत्तर बंगाल के शिंगीमारी इलाके से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से काटा हुआ दिल (हार्ट) और हथियार बरामद किया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

पड़ोसियों को दिखाता था अंग

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी ने पत्नी की हत्या करने के बाद एक झोले में उसके शरीर के अंग भर लिए। इसके बाद वह इलाके में घर-घर जाकर पड़ोसियों को अपनी पत्नी के अंग दिखा रहा था। स्थानीय निवासी ने बताया, "आज सुबह रमेश एक थैला लेकर घूम रहा था। वह एक घर में गया और थैले के अंदर से अपनी पत्नी का दिल दिखाया। फिर एक स्थानीय व्यक्ति ने मुझे इसकी सूचना दी। मैं उसकी पत्नी की हालत देखने उसके घर गया। तभी मैंने बिस्तर पर खून देखा। फिर मैंने मुखिया को सूचना दी कि पुलिस को सूचना दे। रमेश ने ज़रूर अपनी पत्नी की हत्या की होगी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।