1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. न्‍यूज
  4. पश्चिम बंगाल: 24 परगना में जन्‍माष्‍टमी के मौके पर भीड़ पर गिरी दीवार, 4 की मौत, ममता ने की मुआवजे की घोषणा

पश्चिम बंगाल: 24 परगना में जन्‍माष्‍टमी के मौके पर भीड़ पर गिरी दीवार, 4 की मौत, ममता ने की मुआवजे की घोषणा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 23, 2019 11:52 am IST,  Updated : Aug 23, 2019 11:52 am IST

24 परगना के कछुआ के एक मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा था। इस मौके पर वहां भीड़ पर एक दीवार गिर गई।

Wall Collapse - India TV Hindi
Wall Collapse 

पश्चिम बंगाल के 24 परगना में जन्‍माष्‍टमी के मौके पर बड़ा हादसा घट गया। 24 परगना के कछुआ के एक मंदिर में जन्‍माष्‍टमी का पर्व मनाया जा रहा था। इस मौके पर वहां भीड़ पर एक दीवार गिर गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई अन्‍य लोग घायल हो गए। 

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्‍होंने मृतकों के परिवार के लिए 5 लाख रुपए का मुआवजा घोषित किया है। इसके साथ ही गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख और मामूली रूप से घायल होने वालों कों 50 हजार रुपए के जुर्माने की घोषणा की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पश्चिम बंगाल