1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. शुभेंदु के पिता शिशिर अधिकारी बोले- TMC से कोई भी मेरे साथ संबंध नहीं रख रहा है

शुभेंदु के पिता शिशिर अधिकारी बोले- TMC से कोई भी मेरे साथ संबंध नहीं रख रहा है

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 04, 2021 10:08 am IST,  Updated : Mar 04, 2021 10:08 am IST

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शिशिर अधिकारी ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी से कोई भी उनके साथ संबंध नहीं रख रहा है, वहीं पश्चिम बंगाल के सत्तारूढ़ दल ने कहा है कि यह स्पष्ट नजर आ रहा है कि अधिकारी की आत्मा कहां है।

शुभेंदु के पिता शिशिर...- India TV Hindi
शुभेंदु के पिता शिशिर अधिकारी बोले- TMC से कोई भी मेरे साथ संबंध नहीं रख रहा है Image Source : FILE PHOTO

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शिशिर अधिकारी ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी से कोई भी उनके साथ संबंध नहीं रख रहा है, वहीं पश्चिम बंगाल के सत्तारूढ़ दल ने कहा है कि यह स्पष्ट नजर आ रहा है कि अधिकारी की आत्मा कहां है। अधिकारी के बेटे शुभेंदु और सौमेंदु हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। अधिकारी परिवार के मुखिया ने यह भी आरोप लगाया कि तृणमूल ने ऐसी धमकी दी है कि अगर कोई उनसे या उनके बेटों से संबंध रखेगा तो उसे पार्टी से निकाल दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी से कोई भी मुझसे संपर्क नहीं करता है।’’

अधिकारी के बयान पर तृणमूल के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा, ‘‘शिशिर दा अनुभवी व्यक्ति हैं। हर कोई समझता है कि उनकी आत्मा कहां है और वह शरीर से कहां है। पहले उन्हें इस पर फैसला करने दीजिए।’’ किसी पार्टी का नाम लिए बगैर चटर्जी ने कहा कि अब यह स्पष्ट है कि अधिकारी किस दिशा में जा रहे हैं। अधिकारी ने आरोप लगाया कि तृणमूल के पदाधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से उन पर अपमानजनक टिप्पणी की जैसा कभी कांग्रेस या माकपा के नेताओं ने नहीं किया।

शुभेंदु और सौमेंदु भाजपा में शामिल हुए हैं जबकि उनके एक और सांसद भाई दिव्येंदु और पिता शिशिर अधिकारी पिछले कई महीनों से ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी की बैठकों या कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। अधिकारी 2009 से कांठी से तृणमूल के सांसद हैं और वह पिछले कई दशक से राजनीति में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।