1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. ग्लोक पिस्टल से हुई PA चंद्रनाथ की हत्या! बांग्लादेश के रास्ते भारत पहुंची, एक बार में 17 गोलियों की मैगजीन

ग्लोक पिस्टल से हुई PA चंद्रनाथ की हत्या! बांग्लादेश के रास्ते भारत पहुंची, एक बार में 17 गोलियों की मैगजीन

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : May 07, 2026 04:27 pm IST,  Updated : May 07, 2026 04:58 pm IST

शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। जिस पिस्टल से पीए चंद्रनाथ की हत्या की गई है, उसके खोखे मिले हैं। इससे कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

PA चंद्रभान रथ की हत्या- India TV Hindi
PA चंद्रभान रथ की हत्या Image Source : REPORTER INPUT

बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या ग्लोक पिस्टल से होने के सबूत मिल रहे हैं। PA चंद्रनाथ रथ के शरीर से निकली गोलियां और मौके से मिले खाली खोल 9MM पिस्टल के लग रहे हैं। हालांकि, बैलेस्टिक एक्सपर्ट ने इस बात की संभावना से इनकार नहीं किया है। आधिकारिक रूप से बैलेस्टिक एक्सपर्ट की रिपोर्ट से साफ हो पाएगा कि हत्या किस हथियार से की गई है। 

पाकिस्तान से बांग्लादेश फिर भारत में सप्लाई

दरअसल, ऑस्ट्रिया निर्मित ग्लोक पिस्टल पाकिस्तान से बांग्लादेश होते हुए भारत में सप्लाई की जाती है। इस पिस्टल का इस्तेमाल आज-कल ज्यादातर गैंगस्टर कर रहे है। इस पिस्टल की खासियत है कि ये एक बार में बर्स्ट फायर कर सकती है। एक बार में 17 गोलियों की मैगजीन चलाई जा सकती है।

बढ़ाई जाएगी शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा

वहीं, शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के बाद पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष की सुरक्षा बढ़ाने के संकेत मिल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। 

किया जा रहा आकलन

फिलहाल Z कैटेगरी सुरक्षा के तहत CRPF कवर मिला हुआ है। इनपुट्स के आधार पर सुरक्षा में और इजाफे पर विचार किया जा रहा है। केंद्रीय एजेंसियां और सुरक्षा अधिकारी खतरे का आकलन कर रहे हैं। सुरक्षा अपग्रेड को लेकर जल्द फैसला किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: 

शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या से जुड़ा नया CCTV फुटेज आया सामने, बाइक और स्कूटी में दिखे हमलावर-VIDEO

गोलीकांड में मारे गए शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की मां ने क्यों कहा, "मैं हत्यारे के लिए फांसी नहीं, उम्रकैद चाहती हूं"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।