1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कोलकाता पोर्ट से बीजेपी ने राकेश सिंह को बनाया उम्मीदवार, दो दिन पहले ही हाई कोर्ट से मिली थी जमानत

कोलकाता पोर्ट से बीजेपी ने राकेश सिंह को बनाया उम्मीदवार, दो दिन पहले ही हाई कोर्ट से मिली थी जमानत

 Published : Apr 08, 2026 11:34 am IST,  Updated : Apr 08, 2026 12:14 pm IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अब तक सभी उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं। बीजेपी की छठी लिस्ट में राकेश सिंह का नाम है।

बीजेपी उम्मीदवार राकेश सिंह- India TV Hindi
बीजेपी उम्मीदवार राकेश सिंह Image Source : REPORTER INPUT

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी छठी लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने कोलकाता पोर्ट विधानसभा सीट (158) से राकेश सिंह को उम्मीदवार बनाया है। राकेश सिंह को दो दिन पहले ही कलकत्ता हाई कोर्ट से जमानत मिली थी। 

जानिए किस मामले में हुए थे गिरफ्तार

सियासी गलियारों में पहले से ही चर्चा थी कि बंगाल बीजेपी लीडरशिप उन्हें इस बार कोलकाता पोर्ट से टीएमसी के उम्मीदवार फिरहाद हकीम के खिलाफ चुनाव लड़ा सकती है। हाल ही में पुलिस ने उन्हें कांग्रेस ऑफिस में तोड़फोड़ के मामले में गिरफ्तार था।

294 सीटों पर बीजेपी लड़ रही चुनाव

बीजेपी बंगाल की सभी 294 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बीजेपी ने छठी सूची जारी करने के साथ ही सभी उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। इसके पहले पार्टी ने एक साथ कई उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे।

2 चरणों में होना है चुनाव

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की वोटिंग दो चरणों में होगी। पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को होगी। इसमें 152 सीटों पर चुनाव होने हैं। दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। इसमें 142 सीटों पर चुनाव होने हैं। बंगाल चुनाव के नतीजे 4 मई  को घोषित किए जाएंगे। राज्य की कुल 294 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। सरकार बनाने के लिए 148 सीटों का बहुमत जरूरी है।

ये भी पढ़ें: 

SIR से वोटर लिस्ट में कटे लोगों के नाम तो बौखलाई TMC, पार्टी डेलिगेशन बुधवार को करेगा चुनाव आयोग से मुलाकात

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया मेनिफेस्टो, महिलाओं को ₹2000, ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा का ऐलान

 
 
 
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।