कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले SIR के दौरान वोटर लिस्ट से लोगों के नाम कटने से तृणमूल कांग्रेस बौखलाई हुई है। इसी मामले को लेकर दिल्ली में टीएमसी का डीलेगेशन चुनाव आयोग से बुधवार को मुलाकात करेगा। डेलिगेशन में डेरेक ओ'ब्रायन, मेनका गुरुस्वामी, सागरिका घोष, साकेत गोखले मौजूद रहेंगे। ये मुलाकात सुबह 10 बजे होगी।
Related Stories
टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने क्या कहा?
टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने कहा, "अगर चुनाव आयोग बंगाल में 27 लाख मतदाताओं के नाम विचारधीन सूची से हटाता है तो वह अपराधी होगा।"
TMC सांसद सागरिका घोष का सामने आया बयान
TMC सांसद सागरिका घोष ने कहा, "27 लाख लोग बंगाल की मतदाता सूची से डिलीट हो चुके हैं, पहले चरण की मतदाता सूची फ्रीज़ हो चुकी है। प्रश्न ये उठता है कि यदि कोई असली मतदाता वहां निकलता है तो वो कैसे अपना नाम पुन: दर्ज करवाएगा।"
उन्होंने कहा, "चुनाव आयोग जिस तरह से पक्षपात कर रहा है और निष्पक्षता के साथ काम नहीं हो रहा है, इन्हीं बातों को लेकर हमारी वरिष्ठ नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने EC को कल 3.10 बजे चिट्ठी लिखकर उनका समय मांगा। उनका कोई जवाब नहीं मिला। जब हमारी प्रेस वार्ता का संदेश बाहर आया तो उसके बाद आज 3 बजकर 08 मिनट पर EC की ओर से संदेश मिला कि वे हमें कल सुबह 10 बजे का समय दे रहे हैं। कल हमारी तरफ से संदेश भेजा गया था कि हमारे चार वरिष्ठ नेता आज 6 बजे से धरने पर बैठेंगे जब तक हमें(चुनाव आयोग की ओर से) समय नहीं दिया जाता है। ये दर्शाता है कि EC दबंग बनने का प्रयास कर रहा है लेकिन वे डरी हुई संस्था हैं।"
पश्चिम बंगाल में कब से हैं चुनाव?
पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं और नतीजे 4 मई 2026 को आएंगे। बता दें कि पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने पहली बार जिलावार नई वोटर लिस्ट जारी की है। यहां अब तक करीब 91 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए हैं।