भारत से संबंध सुधारने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 3 सदस्यीय कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल को नई दिल्ली भेजा है। विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया कि डेलीगेशन के साथ कई मुद्दों पर हुई अहम वार्ता हुई।
पीएम मोदी ने उन सांसदों से मुलाकात की, जो 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत विदेशों में भारत का संदेश लेकर गए थे। इन प्रतिनिधिमंडलों में विभिन्न दलों के सांसद, पूर्व सांसद और प्रतिष्ठित राजनयिक शामिल थे।
ऑल पार्टी डेलिगेशन का दौरा खत्म होने के बाद शशि थरूर ने कहा कि हम खुश होकर लौट आए हैं। पांच देशों का हमें पूरा समर्थन मिला।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल अमेरिकी दौरे पर गया हुआ था। अब ये दौरा समाप्त हो गया है। इस दौरान थरूर ने पाकिस्तान को आतंक के मुद्दे पर बेनकाब किया है।
अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ जंग में भारत के साथ खड़े होने का बयान दिया है। हालांकि ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमेरिका ने अब खुलकर ये बयान दिया है। अभी तक अमेरिका ने पहलगाम को आतंकी हमला कहने से भी दूरी बनाए रखी थी।
AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अरब देशों के दौरे में पाकिस्तान के आतंकवादी चेहरे को बेनकाब किया। उन्होंने इंडिया टीवी को बताया कि कैसे उनकी टीम ने विभिन्न देशों में आतंकवाद के खिलाफ भारत का पक्ष मजबूती से रखा।
खुर्शीद ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भेजे गए डेलिगेशन का हिस्सा रहे हैं। मलेशिया में पाकिस्तान की कूटीनीतिक कोशिशों पर खुर्शीद ने कहा कि वहां पाकिस्तान हाई कमिशन की तरफ से एक प्रेस नोट भेजा गया था कि भारतीय डेलिगेशन के लोग जो भी बात कह रहे हैं, वह गलत है।
संजय झा ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जिस तरह से भारत ने पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और आम नागिरकों को कोई नुकसाना नहीं पहुंचाया, उसकी सभी देशों ने तारीफ की है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकवाद पर पाकिस्तान को एक्सपोज करने के लिए भारतीय डेलिगेशन अलग-अलग देशों का दौरा कर रहे हैं।
वैश्विक मंच पर भारत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान की हेकड़ी निकाली। भारतीय डेलिगेशन पाकिस्तान और आतंकवाद के सांठगांठ को लगातार बेनकाब कर रहा है।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में डेलिगेशन गुयाना पहुंचा है। थरूर ने कहा कि हमारा संदेश बहुत स्पष्ट है। हमें आतंकवाद के खिलाफ खड़ा होना है, चाहे वह कहीं भी हो।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल यूक्रेनी ड्रोन हमलों के बीच बृहस्पतिवार देर रात मॉस्को पहुंचा था। रूस ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ होने का वादा किया है। शनिवार को स्लोवेनिया रवाना होना है। इस दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल यूनान, लातविया और स्पेन का भी दौरा करेगा।
भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का पाकिस्तान से बदला लेने के बाद अब विश्व स्तर पर पाक का नापाक चेहरा सामने लाने के लिए 7 बहुदलीय प्रतिनिधि मंडल विभिन्न देशों में भेज रहा है। बृहस्पतिवार को भारत का प्रतिनिधिमंडल जापान और दुबई पहुंचा।
भारत ने 33 देशों को इसलिए चुना क्योंकि वे या तो UNSC के सदस्य हैं, क्षेत्रीय और वैश्विक रूप से प्रभावशाली हैं, या भारत के रणनीतिक साझेदार हैं। इन प्रतिनिधिमंडलों को भेजने का उद्देश्य पाकिस्तान को बेनकाब कर आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाना है।
'ऑपरेशन सिंदूर' के डेलिगेशन में प्रियंका चतुर्वेदी का भी नाम शामिल है। इसे लेकर शिवसेना-यूबीटी के नेता संजय राउत ने नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा है।
केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि वह आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ के भारत के संदेश को पहुंचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों समेत प्रमुख साझेदार देशों में सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजेगी। जानिए इस प्रतिनिधिमंडल के बारे में क्या
आतंकवाद पर भारत का पक्ष रखने के लिए रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में सांसदों का डेलीगेशन अब खाड़ी देश नहीं जाएगा। रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में डेलीगेशन यूनाइटेड किंगडम सहित अन्य देशों का दौरा करेगा।
पाकिस्तान भी भारत की तर्ज पर अपना डेलीगेशन वैश्विक मंच पर भेजेगा। पाकिस्तान का ये कदम उसकी अपनी छवि सुधारने के लिए है, जिसकी आतंकवाद की वजह से वैश्विक तौर पर आलोचना हुई है।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर का डेलीगेशन अमेरिका जा रहा है। इसके सदस्यों के नाम भी सामने आ गए हैं। इसके अलावा जापान जाने वाले डेलीगेशन के सदस्यों के नाम भी सामने आए हैं।
दुनिया भर में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजने का उद्देश्य सीमा पार आतंकवाद के शिकार के रूप में भारत के पक्ष को मजबूत करना है। बताया जा रहा है कि सरकार की ओर से जल्द ही दुनिया के देशों में सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को भेजा जा सकता है।
संपादक की पसंद