Mamata Banerjee Drone Incident: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी जब एक चुनावी रैली में हिस्सा लेने के बाद मालदा के मालतीपुर से गाजोल रवाना हो रही थीं, तभी उनके हेलीकॉप्टर के पास एक ड्रोन नजर आया। इस घटना से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए। पुलिस ने इस केस की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को अरेस्ट कर लिया है।
वायरल हुआ ड्रोन का वीडियो
इसका एक वीडियो भी Viral हो रहा है जिसमें ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर में सवार होते समय ड्रोन उनके पास आसमान में उड़ता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान, बैकग्राउंड में लोग कहते हुए सुनाई दिए कि अरे, ये क्या है, माइक बंद करो।
टीएमसी से ही जुड़े निकले ड्रोन वाले
इस घटना के बाद अधिकारियों ने इस बात की जांच शुरू की कि ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर के इतने पास ड्रोन कौन उड़ा रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार किए गए तीनों लोग टीएमसी से जुड़े हुए हैं।
TMC उम्मीदवार की टीम के थे लोग
जांच में पता चला कि ये ड्रोन, हरिश्चंद्रपुर से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार मोतीबुर रहमान की टीम के थे। इस ड्रोन का इस्तेमाल लोगों की भीड़ दिखाने के लिए किया गया था। पुलिस उनसे आगे पूछताछ कर रही है और ज्यादा जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है।
मालदा में रैली करने गई थीं ममता बनर्जी
ममता बनर्जी के मालदा दौरे की बात करें तो वह वहां चुनाव प्रचार करने के लिए गई हुई थीं। अपनी मालदा यात्रा के दौरान उन्होंने एक चुनावी रैली में भाषण दिया, जिसमें उन्होंने पश्चिम बंगाल में SIR अभियान को लेकर BJP और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशान साधा। SIR के जरिए नाम हटाने को लेकर सवाल पूछे।
ये भी पढ़ें- BJP ने जारी की प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, अबतक 292 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान