1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Rashbehari Election Result 2026: रासबिहारी सीट पर BJP के स्वपन दासगुप्ता जीते

Rashbehari Election Result 2026: रासबिहारी सीट पर BJP के स्वपन दासगुप्ता जीते

 Published : May 04, 2026 08:16 am IST,  Updated : May 05, 2026 10:18 am IST

रासबिहारी सीट पर टीएमसी ने देबाशीष कुमार, बीजेपी ने स्वपन दासगुप्ता और कांग्रेस ने आशुतोष चटर्जी को उतारा था। पिछले चुनावों में इस सीट पर टीएमसी का दबदबा रहा है, लेकिन इस बार बीजेपी ने बाजी मार ली।

Rashbehari Election Result 2026, Swapan Dasgupta, Debasish Kumar Deba, Ashutosh Chatterjee- India TV Hindi
स्वपन दासगुप्ता, देबाशीष कुमार और आशुतोष चटर्जी। Image Source : ECI

Rashbehari Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ चुका है और बीजेपी ने इन चुनावों में प्रचंड बहुमत हासिल किया है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2 चरणों में हुए थे। 23 अप्रैल को 152 सीटों पर और 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोटिंग हुई थी। रासबिहारी विधानसभा सीट कोलकाता दक्षिण की अहम सीट मानी जाती है। इस सीट पर बीजेपी नेता स्वपन दासगुप्ता ने जीत दर्ज की है।

रासबिहारी में कौन-कौन हैं उम्मीदवार?

रासबिहारी विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा था। तृणमूल कांग्रेस ने इस सीट पर मौजूदा विधायक देबाशीष कुमार को दोबारा टिकट दिया था। बीजेपी ने इस बार वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया था। कांग्रेस पार्टी ने अशुतोष चटर्जी को चुनाव मैदान में उतारा था। कुछ अन्य छोटे दल और निर्दलीय उम्मीदवार भी इस सीट पर चुनाव लड़ रहे थे।

रासबिहारी सीट का चुनावी इतिहास

रासबिहारी कोलकाता की प्रमुख शहरी सीट है। पिछले कई चुनावों से यहां तृणमूल कांग्रेस का वर्चस्व रहा है। 2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के देबाशीष कुमार ने भाजपा के डॉ. सुब्रत साहा को 21,414 वोटों के अंतर से हराया था। 2016 में भी तृणमूल कांग्रेस के सोभनदेब चट्टोपाध्याय यहां से विजयी रहे थे। हालांकि, पिछले कुछ चुनावों में बीजेपी ने अपनी स्थिति इस सीट पर मजबूत की है, जिससे इस बार मुकाबला काफी रोचक माना जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।