1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बंगाल के स्कूलों में समलैंगिक संबंधों पर बनीं फिल्में दिखाए जाने के संबंध में मांगा गया जवाब

बंगाल के स्कूलों में समलैंगिक संबंधों पर बनीं फिल्में दिखाए जाने के संबंध में मांगा गया जवाब

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 11, 2021 10:09 am IST,  Updated : Nov 11, 2021 10:09 am IST

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने कहा कि उसे खबरों के आधार पर शिकायत मिली है और राज्य से 10 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। 

same sex relationship films screened at Bengal schools NCPCR writes to UNICEF's India representative- India TV Hindi
बंगाल के स्कूलों में समलैंगिक संबंधों पर बनीं फिल्में दिखाए जाने के संबंध में मांगा गया जवाब Image Source : ANI

नई दिल्ली. शीर्ष बाल अधिकार निकाय एनसीपीसीआर ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) से पश्चिम बंगाल के कई स्कूलों में योजनाबद्ध तरीके से समलैंगिक संबंधों पर आधारित लघु फिल्मों के प्रदर्शन की योजना के संबंध में बुधवार को स्पष्टीकरण मांगा।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार, युवा फिल्म निर्माताओं द्वारा समलैंगिक संबंधों पर बनाई गईं आठ लघु फिल्मों को 'प्रयासम' के 'बैड एंड ब्यूटीफुल वर्ल्ड फिल्म फेस्टिवल' के लिए चुना गया है और पश्चिम बंगाल में शैक्षणिक संस्थानों के फिर से खुलने के बाद कई स्कूलों में इन फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने कहा कि उसे इन खबरों के आधार पर शिकायत मिली है और राज्य से 10 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीबीएफसी को लिखे पत्र में एनसीपीसीआर ने इस पत्र की प्राप्ति के 10 दिनों के भीतर उसे जवाब देने को कहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।