1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. BJP बोली- काली विसर्जन जुलूस पर हुआ हमला, पुलिस ने कहा- पार्किंग को लेकर भड़का विवाद

BJP बोली- काली विसर्जन जुलूस पर हुआ हमला, पुलिस ने कहा- पार्किंग को लेकर भड़का विवाद

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Nov 02, 2024 10:03 am IST,  Updated : Nov 02, 2024 10:20 am IST

कोलकाता के राजाबाजार इलाके में काली पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी की घटना देखने को मिली है। भाजपा का कहना है कि पथराव किया गया है। लेकिन कोलकाता पुलिस का कहना है कि पत्थरबाजी नहीं हुई है।

Stone pelting during Kali immersion in Kolkata BJP targets Mamata Banerjee and Bengal Police- India TV Hindi
कोलकाता में काली विसर्जन के दौरान पथराव Image Source : PTI/X

कोलकाता के राजाबाजार इलाके में एक बार फिर हिंदू त्योहारों के समापन पर पथराव की घटा देखने को मिली है। दरअसल नरकेलडांगा इलाके में काली मां के मूर्ति विसर्जन पर पथराव की गई है। बता दें कि इसके बाद इलाके में खूब हंगामा देखने को मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में आरएएफ की तैनाती कर दी गई है। फिलहाल इलाके में शांति कायम है। पुलिस भी लगातार हालात का जायजा ले रही है और मामले पर नजर बनाए हुए हैं। कोलकाता पुलिस द्वारा सोशल मीडिया साइट पर बयान देते हुए कहा गया है कि विसर्जन के दौरान कोई पथराव नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि पार्किंग को लेकर यहां विवाद शुरू हुआ था, लेकिन भाजपा इसे पत्थरबाजी की घटना बता रही है।

काली विसर्जन के दौरान पथराव, भाजपा ने साधा निशाना

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने हिंदुओं के जुलूस पर पथराव करने को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा। भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा कि ममता बनर्जी या तो तत्काल कार्रवाई करें या फिर तत्काल पद छोड़ें। उन्होंने कहा कि आपका वोट बैंक उत्पाद मचा रहा है और बेखौफ होकर हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। अब बहुत हो गया है। इसे लेकर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है। राजाबाजार में मां काली के विसर्जन जुलूस पर हमल किया गया है। कोलकाता के नारकेलडांगा पुलिस कार्रवाई करने और भक्तों की सुरक्षा करने में विफल रही है। 

क्या बोले अमित मालवीय

उन्होंने आगे कहा कि सीपी कोलकाता यदि आप भी गहरी नींद से नहीं जागे हैं तो आम और निर्दोष भारतीयों के जो बार-बार पश्चिम बंगाल में कट्टरपंथियों के हमले का शिकार हो रहे हैं। उनके हितों में तुरंत सीएपीएफ की तैनाती का अनुरोध करें। वहीं भाजपा नेता अमित मालवीय ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "कोलकाता में जुलूस पर पथराव किया गया है। पश्चिम बंगाल में काली पूजा के दौरान हिंदू मंदिरों और श्रद्धालुओं पर हमले होते रहते हैं। कोलकाता के राजाबाजार में मां काली के विसर्जन के जुलूस पर पथराव और मारपीट की गई। पुलिस हस्तक्षेप करने और सुरक्षा करने में विफल रही है। ममता बनर्जी या तो तत्काल कार्रवाई करें या पद छोड़ें। आपका वोट बैंक उत्पात मचा रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। अब बहुत हो गया है।

(रिपोर्ट- ओंकार सरकार)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।