1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. "शुभेंदु अधिकारी ने 5000 TMC कार्यकर्ताओं की जान बचाई", तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता रिजु दत्ता का बड़ा दावा

"शुभेंदु अधिकारी ने 5000 TMC कार्यकर्ताओं की जान बचाई", तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता रिजु दत्ता का बड़ा दावा

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 11, 2026 11:38 am IST,  Updated : May 11, 2026 11:38 am IST

तृणमूल कांग्रेस से निलंबित नेता रिजु दत्ता के सुर अचानक बदल गए हैं और उन्होंने बीजेपी नेता और सीएम शुभेंदु अधिकारी की तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए हैं।

Trinamool Congress- India TV Hindi
तृणमूल कांग्रेस से निलंबित नेता रिजु दत्ता ने शुभेंदु को लेकर दिया बड़ा बयान Image Source : ANI/PTI

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता रिजु दत्ता के सुर बदले-बदले लग रहे हैं। उन्होंने बीजेपी नेता और नव निर्वाचित सीएम शुभेंदु अधिकारी की जमकर तारीफ की है और एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा, "शुभेंदु अधिकारी ने कम से कम 5000 तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जान बचाई है।" 

रिजु दत्ता ने क्या कहा?

रिजु दत्ता ने कहा, "शुभेंदु अधिकारी को सीएम बने केवल 2 दिन हुए हैं। इन 2 दिनों में ही उन्होंने कम से कम 5,000 तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जान बचाई है। सीएम पद की शपथ लेने से पहले 6 मई को उनके PA की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अगर उस दिन हॉस्पिटल से निकलकर शुभेंदु अधिकारी बोलते कि अब बंगाल में बदला लिया जाएगा तो उस रात बंगाल में 5000 तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का खून हो जाता।"

रिजु दत्ता ने कहा, "शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि कोई कानून हाथ में नहीं लेगा। हम इस मामले को देख रहे हैं। आप लोग शांति बनाकर रखिए। शुभेंदु अधिकारी ने 5000 तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जान बचाई है। इसलिए मैं उनको सलाम करता हूं।"

एक बंगाली के रूप में मैं कहता हूं कि बंगाल की जनता ने उन्हें सीएम बनाया है। अब हम भी नजर रखेंगे कि वो अपने वादे को निभाते हैं या नहीं। हम देखेंगे कि वो बंगाल में हिंसा को रोकते हैं या नहीं। हम देखेंगे कि वो औरतों को सुरक्षा देते हैं या नहीं। हम देखेंगे कि वो गुंडों को जेल में डालते हैं या नहीं। अगर वो ऐसा नहीं करेंगे, तो मैं तो तृणमूल में नहीं हूं लेकिन बंगाली होने के नाते मैं ये प्रश्न उनसे करूंगा। क्योंकि आज वो बीजेपी के नेता नहीं हैं, वो बंगाल के मुख्यमंत्री हैं। मेरे भी मुख्यमंत्री हैं।"

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को भारी बहुमत से जीत मिली है और टीएमसी को हार का सामना करना पड़ा है। जहां इस चुनाव में बीजेपी को 207 सीटें मिली हैं, वहीं टीएमसी को 80 सीटें ही मिली हैं। इस चुनाव में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिला है, जिसके बाद शुभेंदु अधिकारी को राज्य का सीएम बनाया गया है। ये जीत बीजेपी के लिए वाकई बहुत महत्व रखती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।