1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. West Bengal: ईद के त्योहार में आपने घोल दिया जहर, कम्युनल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी खूब बरसे

West Bengal: ईद के त्योहार में आपने घोल दिया जहर, कम्युनल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी खूब बरसे

 Written By: Avinash Rai
 Published : Apr 22, 2023 05:42 pm IST,  Updated : Apr 22, 2023 05:42 pm IST

शनिवार 22 अप्रैल को ईद की शुभकामना देते हुए ममता बनर्जी ने संबोधित करते हुए कहा था कि कुछ लोग देश को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन मैं इस देश को बंटने नहीं दूंगी। इसके लिए मैं अपनी जान दे दूंगी लेकिन देश नहीं बंटने दूंगी।

 Suvendu Adhikari remark On Mamata Banerjee said communal chief minister during eid after hewr speec- India TV Hindi
शुभेंदु अधिकारी Image Source : PTI

Suvendu Adhikari On Mamata Banerjee: भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर ईद के दौरान लोगों को भड़काने का आरोप लगाते हुए ममता बनर्जी को कम्युनल मुख्यमंत्री कहा है। दरअसल शनिवार 22 अप्रैल को ईद की शुभकामना देते हुए ममता बनर्जी ने संबोधित करते हुए कहा था कि कुछ लोग देश को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन मैं इस देश को बंटने नहीं दूंगी। इसके लिए मैं अपनी जान दे दूंगी लेकिन देश नहीं बंटने दूंगी।

ममता बनर्जी हैं कम्युनल मुख्यमंत्री!

इसपर शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट कर 22 अप्रैल को लिखा कि भाजपा मतलब सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास। आप (ममता बनर्जी) सबको भड़काओ, उकसाओ, सबको लड़ाओ, सबको उलझाओ की बात करती हैं। इसी कड़ी में शुभेंदु अधिकारी ने आगे कहा ट्वीट कर लिखा- शेमलेस कम्युनल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। क्या ईद पर मुस्लिम समुदाय को बधाई देने का यही तरीका है। क्या आपके मन में उनके लिए थोड़ा भी सम्मान नहीं है या केवल उनको आप वोटबैंक ही मानती हैं। आपने सुबह ही उनके त्योहार में जहर घोल दिया। 

क्या कहा था ममता बनर्जी ने..

भाजपा नेता ने आगे लिखा देर-सवेर आप राजनीति के इस साम्प्रदायिक ब्रांड की भारी कीमत चुका रहे गोंगे। आप सबको लड़ना होगा, वो आपको उलझाना चाहती है। बता दें ममता बनर्जी ने कोलकाता के रेड रोड पर ईद की नमाज के बाद वहां जमा लोगों को संबोधित करते हुए उन्हें एकजुट होने को कहा और अनुरोध किया कि भाजपा को 2024 लोकसभा चुनाव में हराएं। उन्होंने कहा कि भाजपा से कुछ लोग पैसे लेकर कह रहे हैं कि वे अल्पसंख्यकों के वोट विभाजित कर देंगे। उन्होंने कहा कि मैं देश को बांटने नहीं दूंगी। भाजपा पर देश के संविधान को बदलने का भी आरोप लगाया और कहा कि वो नफरत की राजनीति कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।