1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. "बंगाल के हिंदुओं ने ममता को सबक सिखाया", शुभेंदु अधिकारी ने जो कुछ कहा, सुनकर TMC को लगेगी तीखी मिर्ची

"बंगाल के हिंदुओं ने ममता को सबक सिखाया", शुभेंदु अधिकारी ने जो कुछ कहा, सुनकर TMC को लगेगी तीखी मिर्ची

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 04, 2026 11:43 am IST,  Updated : May 04, 2026 11:50 am IST

अभी बंगाल में वोटों की गिनती जारी है और अब तक के रुझानों के मुताबिक भाजपा 150 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है। इसी बीच शुभेंदु अधिकारी ने TMC को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

सुभेंदु अधिकारी- India TV Hindi
सुभेंदु अधिकारी ने TMC को लेकर क्या कहा? Image Source : ANI

पश्चिम बंगाल में पिछले महीने दो चरणों में सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव हुए थे और आज दूसरे राज्यों के साथ ही साथ बंगाल के भी सभी सीटों पर हुए वोटों की गिनती हो रही है। इसी बीच अलग-अलग नेता भी रुझानों को लेकर अपने बयान दे रहे हैं। बंगाल के नेता प्रतिपक्ष (LoP) और नंदीग्राम एवं भवानीपुर से BJP उम्मीदवार सुभेंदु अधिकारी ने भी कई बार मीडिया से बात करते हुए रुझानों पर अपनी बात कही है। इसी बीच उन्होंने TMC पर निशाना साधते हुए कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर TMC को मिर्ची लग सकती है। आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा।

सुभेंदु अधिकारी ने ऐसा क्या कह दिया?

अभी राज्य में जारी वोटों की गिनती हो रही है और रुझानों के मुताबिक भाजपा बहुत आगे चल रही है। उसी के बीच बंगाल के नेता प्रतिपक्ष (LoP) और नंदीग्राम एवं भवानीपुर से BJP उम्मीदवार सुभेंदु अधिकारी ने कहा, 'बंगाल के हिंदुओं ने ममता को सबक सिखाया है। बंगाल में अब सब भगवा ही भगवा है। TMC 100 से कम सीटों पर सिमट जाएगी। बंगाल में भाजपा की सरकार बन रही है और भाजपा 180 से अधिक सीटें जीतेगी।'

क्या बता रहे हैं आंकड़ें?

पश्चिम बंगाल में पिछले महीने यानी 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोटिंग हुई थी और आज दूसरे राज्यों के साथ बंगाल में भी वोटों की गिनती हो रही है और शाम तक सब कुछ साफ हो जाएगा कि इस बार भी TMC ही जीतेगी या फिर भाजपा के सिर पर जीत का ताज सजेगा। वहीं अब तक के आंकड़ों की बात करें तो उनके मुताबिक भाजपा काफी आगे चल रही है। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक भाजपा 156 सीटों पर लीड कर रही है और वहीं TMC सिर्फ 84 सीटों पर लीड कर रही है। हालांकि ये आंकड़े समय के मुताबिक बदलेंगे। हमने आपको खबर पब्लिश करने तक के हिसाब से आंकड़ें बताए हैं।

ये भी पढ़ें-

बंगाल चुनाव रिजल्टः जिस जगह पर जजों को बनाया गया था बंधक, वहां पर कौन चल रहा आगे?

पश्चिम बंगाल में भाजपा की ओर से CM रेस में कौन-कौन हैं? यहां देखिए टॉप-5 नेताओं की लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।