1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कमरहाटी चौराहे पर TMC और BJP में झड़प, तृणमूल कांग्रेस पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़, देखें वीडियो

कमरहाटी चौराहे पर TMC और BJP में झड़प, तृणमूल कांग्रेस पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़, देखें वीडियो

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : May 04, 2026 05:45 pm IST,  Updated : May 04, 2026 06:53 pm IST

बारानगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सजल घोष के समर्थन में पानीहाटी में काउंटिंग सेंटर जाते समय भाजपा कार्यकर्ताओं और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। देखें वीडियो..

टीएमसी और बीजेपी के बीच झड़प- India TV Hindi
टीएमसी और बीजेपी के बीच झड़प Image Source : REPORTER

पश्चिम बंगाल में भाजपा को बड़ी जीत मिलती दिख रही है, वहीं तृणमूल कांग्रेस को हार मिलती दिख रही है। कमरहाटी चौराहे पर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई है।  तृणमूल कांग्रेस पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़ की खबर है। जानकारी के मुताबिक बारानगर विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार सजल घोष के समर्थन में पानीहाटी में काउंटिंग सेंटर जाते समय, BJP कार्यकर्ताओं और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच नारे लगाने को लेकर झड़प हो गई। फिर यह हाथापाई में बदल गई। थोड़ी देर में स्थिति गरमा गई। इस घटना में BJP के चार कार्यकर्ता घायल हो गए।

देखें वीडियो




इस बीच, कमरहाटी चौराहे पर कमरहाटी ऑटो ऑपरेटर्स यूनियन के ऑफिस में तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा, कमरहाटी में तृणमूल बिल्डिंग में भी तोड़फोड़ की गई। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद था। घायलों को पहले ही बचा लिया गया है और कमरहाटी सागर दत्ता मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल ले जाया गया है।  

टीएमसी कार्यालय पर बीजेपी कार्यकर्ताओं का कब्जा

कांकसा के पानागढ़ गांव मोड़ स्थित तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पार्टी कार्यालय पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कब्जा कर लिया। बताया गया कि कार्यकर्ताओं ने कार्यालय का ताला खोलकर पूरे भवन को भगवा रंग से रंग दिया और एक-दूसरे को अबीर लगाकर जीत का जश्न मनाया। बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें पहले से ही उम्मीद थी कि राज्य में उनकी पार्टी सत्ता में आ सकती है। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी, उनकी उम्मीद और मजबूत होती गई। वहीं, बीजेपी का यह भी दावा है कि उन्होंने पहले टीएमसी कार्यकर्ताओं से बातचीत की, जिसके बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं ने खुद ही कार्यालय की चाबी सौंप दी। इसके बाद बिना किसी विवाद के शांतिपूर्ण तरीके से कार्यालय का कब्जा लिया गया।

दुर्गापुर में भी हुआ हंगामा

 दुर्गापुर पश्चिम से तृणमूल उम्मीदवार कवि दत्त के बाहर आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'चोर-चोर' के नारे लगाये. तनावपूर्ण स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

आसनसोल में मतगणना के दौरान हंगामा

ममता सरकार में कानून मंत्री रहे मलय घटक को विरोध का सामना करना पड़ा। आसनसोल में मतगणना केंद्र से बाहर निकलते समय राज्य के कानून मंत्री मलय घटक को विरोध का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने “जय श्री राम” और “चोर-चोर” के नारे लगाए। बताया जा रहा है कि इस दौरान भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें लात मारने की भी कोशिश की। घटना के बाद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभाला और मंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।