1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कोलकाता समेत पूरे बंगाल में लुढ़का पारा, मौसम विभाग ने बताया अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?

कोलकाता समेत पूरे बंगाल में लुढ़का पारा, मौसम विभाग ने बताया अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Feb 08, 2026 05:54 pm IST,  Updated : Feb 08, 2026 05:56 pm IST

पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 7 दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल में ठंड का असर अभी बना रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। हालांकि, इसके बाद लोगों को हल्की राहत मिल सकती है, क्योंकि तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 7 दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान उप-हिमालयी जिलों के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।

कहां कितना रहा तापमान? 

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में सिउड़ी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम है। वहीं, कल्याणी में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब चार डिग्री कम रहा।

इसके अलावा, झाड़ग्राम और कलाईकुण्डा में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि बैरकपुर और बांकुड़ा में यह 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पहाड़ी इलाकों की बात करें तो दार्जिलिंग में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा, हालांकि यह सामान्य से दो डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।

कोलकाता का मौसम

राजधानी कोलकाता में भी ठंड का असर देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी बड़ी मौसमी चेतावनी की बात नहीं कही है, लेकिन सुबह के समय कोहरे के कारण विजिबिलिटी प्रभावित होने की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें-

नशे में धुत महिलाओं ने कैब ड्राइवर को गालियां दीं, हेलमेट और हाथों में चेन लपेटकर पीटा; VIDEO वायरल

पटना में क्रिकेट खेलते दिखे MLA ओसामा शहाब, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।