1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बंगाल चुनाव रिजल्टः बीजेपी मुख्यालय में जश्न का माहौल, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश

बंगाल चुनाव रिजल्टः बीजेपी मुख्यालय में जश्न का माहौल, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 04, 2026 11:41 am IST,  Updated : May 04, 2026 11:56 am IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में पार्टी के आगे चलने की खबर मिलते ही, कोलकाता में पार्टी के राज्य मुख्यालय के बाहर उत्साहित BJP कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

जश्न मनाते बीजेपी कार्यकर्ता- India TV Hindi
जश्न मनाते बीजेपी कार्यकर्ता Image Source : ANI

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बड़ी बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग के रूझानों में बीजेपी 140 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है, वहीं, टीएमसी ने 75 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाई है। रुझानों को देखकर बीजेपी के खेमें में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कोलकाता बीजेपी मुख्यालय में जश्न मनाया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश देखा रहा है। बीजेपी के नेताओं ने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया है। 

बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें हाथ में लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने 'जय श्री राम' के नारे लगाए। विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी की जय-जयकार की और सत्ताधारी TMC के खिलाफ नारे लगाए। इसके साथ ही उन्होंने आपस में मिठाइयां बांटीं और वहां से गुज़रने वाले लोगों को भी मिठाइयां खिलाईं। बीजेपी कार्यकर्ता अंकित जायसवाल ने कहा कि नतीजे घोषित होने के बाद हम बड़े पैमाने पर जश्न मनाएंगे और एक-दूसरे को गुलाल लगाएंगे।

पार्टी कार्यकर्ताओं के सपने सच होने वाले हैंः समिक 

पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सपने "सच होने वाले हैं और उन्हें एक आसान जीत का पूरा भरोसा है। समिक भट्टाचार्य ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं के सपने सच होने वाले हैं। गंगोत्री से गंगा सागर तक सरकार बनाने का सपना आज पूरा होने जा रहा है। सरकार बनेगी और बनी रहेगी। दीदी का आराम करना तय है। रुझानों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उतार-चढ़ाव तो आएंगे, लेकिन उन्होंने एक आसान जीत का भरोसा जताया और कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह से नतीजों पर ध्यान दे रहे हैं। 

रुझानों में बीजेपी को भारी बढ़त

 चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने 165 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर आगे चल रही है। बंगाल में बहुमत का आंकड़ा 148 सीट का है। रुझानों में बीजेपी इससे काफी आगे निकल चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।