Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल में फिर बन सकती है ममता सरकार, MATRIZE-IANS ओपिनियन पोल में वापसी के संकेत

पश्चिम बंगाल में फिर बन सकती है ममता सरकार, MATRIZE-IANS ओपिनियन पोल में वापसी के संकेत

Edited By: Niraj Kumar @nirajkavikumar1 Published : Mar 15, 2026 09:02 pm IST, Updated : Mar 15, 2026 09:08 pm IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही MATRIZE-IANS के ओपिनियन पोल के अनुमानों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी की टीएमसी सत्ता में वापसी कर सकती है।

Opinion Poll- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पश्चिम बंगाल ओपिनियन पोल

West Bengal Assembly Election 2026  MATRIZE-IANS opinion poll: आखिरकार रविवार को चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। चुनाव आयोग ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के लिए चुनाव तारीखों का ऐलान किया है। आयोग ने बताया कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी जबकि चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे। वहीं MATRIZE-IANS के ओपिनियन पोल के अनुमानों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी लगातार चौथी बार सरकार बना सकती हैं।

MATRIZE-IANS के ओपिनियन पोल के मुताबिक बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से TMC को 155-170 सीटें मिल सकती हैं जबकि बीजेपी को 100-115 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य के खाते में 05-07 सीटें जा सकती हैं।

नॉर्थ और साउथ बंगाल का ओपिनियन पोल

अगर क्षेत्रवार बात करें तो नॉर्थ बंगाल की कुल 54 सीटों में से ममता की टीएमसी को 22-26 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि बीजेपी को 21-25 सीटें मिल सकती हैं। ओपनियन पोल के अनुमानों के मुताबिक साउथ बंगाल की 183 सीटो में ममता की टीएमसी को 105-112 सीटें मिल सकती हैं जबकि बीजेपी को 55-63 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य के खाते में 04-05 सीटें जाने का अनुमान है।

बर्धमान-बीरभूम क्षेत्र का ओपिनियन पोल

बर्धमान-बीरभूम की 57 सीटों में से ममता की टीएमसी को 28-32 सीटें मिल सकती हैं जबकि बीजेपी को 24-27 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य के खाते में 01-02 सीटें जा सकती हैं।

दो चरणों में होगी वोटिंग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की 294 सीटों के लिए दो चरण में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा और वोटों की गिनती 4 मई को होगी। कुमार ने कहा कि चुनाव हिंसा या प्रलोभन से मुक्त होने चाहिए और आयोग किसी भी उल्लंघन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। 

चुनाव का पूरा कार्यक्रम

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना 30 मार्च को, जबकि दूसरे चरण के लिए दो अप्रैल को जारी की जाएंगी। पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अप्रैल है और दूसरे चरण के लिए नौ अप्रैल है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनावों के लिए नामांकन पत्रों की जांच सात अप्रैल को और दूसरे चरण के लिए 10 अप्रैल को होगी। पहले चरण के लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि नौ अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 13 अप्रैल है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 विधानसभा सीट पर और दूसरे चरण में 142 सीट पर मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

ये भी पढ़ें:

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरल में किसकी सरकार? जानें MATRIZE-IANS ओपिनियन पोल के आंकड़े

'असम के चुनाव में BJP की लैंडस्लाइड जीत का अनुमान', जानें MATRIZE-IANS के ओपनियन पोल में किस पार्टी के खाते में कितनी सीटें?

'तमिलनाडु में NDA सरकार का अनुमान', जानें MATRIZE-IANS ओपिनियन पोल ने किस पार्टी को दी कितनी सीटें

केरल में UDF और LDF में हो सकती है कांटे की टक्कर, जानें MATRIZE-IANS ओपनियन पोल में BJP को कितनी सीट मिलने का अनुमान?

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement