1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Nabadwip Uttar Assembly Election: नवद्वीप में छठी बार जीतेगी टीएमसी या बीजेपी बदल देगी खेल, जानिए समीकरण

Nabadwip Uttar Assembly Election: नवद्वीप में छठी बार जीतेगी टीएमसी या बीजेपी बदल देगी खेल, जानिए समीकरण

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Mar 02, 2026 11:54 pm IST,  Updated : Mar 05, 2026 11:59 pm IST

Nabadwip Uttar Assembly Election: नवद्वीप में टीएमसी लगातार पांच बार जीत हासिल कर चुकी है। इस दौरान चार बार सीपीआईएम और एक बार बीजेपी उम्मीदवार दूसरे नंबर पर रहा।

Navdeep Assembly Election 2026- India TV Hindi
नवद्वीप विधानसभा चुनाव 2026 Image Source : INDIA TV

Nabadwip Uttar Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में नवद्वीप विधानसभा सीट पर टीएमसी एक बार फिर जीत का भरोसा लेकर उतरेगी। इस सीट पर ममता की पार्टी लगातार पांच बार जीत हासिल कर चुकी है। खास बात यह है कि हर बार पुंडरीकाक्ष साहा को ही जीत मिली है। इस बार भी टीएमसी उनके ऊपर भरोसा जता सकती है। 70 साल के साहा सबसे कम संपत्ति वाले विधायकों में से एक हैं। ऐसे में जनता के बीच उनकी छवि भी अच्छी है और वह छठी बार विधायक बन सकते हैं।

बीजेपी की कोशिश अपना पिछला प्रदर्शन बेहतर करते हुए पहली बार इस सीट पर जीत हासिल करने की होगी। बीजेपी भले ही अब तक यहां जीती नहीं है, लेकिन पिछले चुनाव में हार का अंतर करीबी था। ऐसे में इस बार बीजेपी जीत हासिल करने के लिए पूरा दमखम लगाना चाहेगी।

पिछले चुनाव के नतीजे

नवद्वीप में अब तक 17 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। सबसे ज्यादा छह बार सीपीआईएम ने जीत हासिल की है। कांग्रेस और टीएमसी को पांच-पांच बार जीत मिली है। हालांकि, कांग्रेस की जीत लगभग 50 साल पहले आई थी और टीएमसी ने पिछले पांच चुनाव जीते हैं। ऐसे में टीएमसी का पलड़ा सीधे तौर पर भारी नजर आता है।

क्या हैं समीकरण?

बीजेपी का वोट बैंक पिछले कई चुनावों से बढ़ा है। ऐसे में पार्टी जीत की उम्मीद के साथ पूरा दमखम लगाना चाहेगी। वहीं, टीएमसी छठी बार जीत हासिल करने की कोशिश करेगी। 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को यहां से बढ़त मिली थी। 2024 में यह और बड़ी हो गई। ऐसे में बीजेपी के लिए जीत की राह आसान नजर आती है। हालांकि, टीएमसी के किले को ढहाना आसान नहीं होगा।

यह भी पढ़ें-

बंगाल चुनाव 2026ः मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद सीट पर कभी नहीं जीती TMC, जानिए क्या कहते हैं चुनावी आंकड़े

बंगाल चुनाव 2026ः करीमपुर में बीजेपी-टीएमसी और CPIM के बीच मुख्य मुकाबला, जानें किसका पलड़ा भारी?

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।