1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: जलपाईगुड़ी का अगला किंग कौन? जानें यहां किसका रहता है दबदबा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: जलपाईगुड़ी का अगला किंग कौन? जानें यहां किसका रहता है दबदबा

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Feb 26, 2026 11:39 pm IST,  Updated : Feb 26, 2026 11:39 pm IST

Jalpaiguri Assembly Election: पश्चिम बंगाल की जलपाईगुड़ी विधानसभा सीट जलपाईगुड़ी जिले की सदर सीट है। यह सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। यहां पिछले 1 दशक में ममता बनर्जी की पार्टी TMC का दबदबा रहा है।

Jalpaiguri Assembly Election- India TV Hindi
जलपाईगुड़ी विधानसभा सीट Image Source : INDIA TV

Jalpaiguri Assembly Seat: पश्चिम बंगाल की जलपाईगुड़ी विधानसभा सीट अहम निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह जलपाईगुड़ी जिले में आती है और यह जलपाईगुड़ी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का भी भाग है। वर्तमान में TMC के नेता डॉक्टर प्रदीप कुमार बर्मा विधायक हैं। यह निर्वाचन क्षेत्र अपनी मिली-जुली आबादी के लिए जाना जाता है। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है। जानिए जलपाईगुड़ी विधानसभा सीट का सियासी समीकरण क्या है और यहां किसका दबदबा रहता है।

2021 विधानसभा चुनाव का परिणाम

2021 के विधानसभा चुनाव में यहां बेहद टक्कर का मुकाबला देखने को मिला था। यहां TMC के उम्मीदवार डॉक्टर प्रदीप कुमार बर्मा की जीत हुई थी। उन्होंने 95 हजार 668 वोट हासिल किया थे। बर्मा को जलपाईगुड़ी के 42.34 फीसदी लोगों ने वोट किया था। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी BJP के प्रत्याशी सौजित सिंघा रहे थे। उन्हें 94 हजार 727 वोट मिले थे। महज 941 वोटों से उनकी हार हो गई थी। यहां तीसरे स्थान पर कांग्रेस के उम्मीदवार सुखबिलास बर्मा रहे थे। उन्हें 24 हजार 228 वोट मिले थे।

कैसी है जलपाईगुड़ी की आबादी?

जलपाईगुड़ी की आबादी की बात करें तो 2011 की जनगणना के मुताबिक, यहां की करीब 50.67 प्रतिशत जनसंख्या शहरी और 49.33 फीसदी ग्रामीण है। कुल आबादी में अनुसूचित जाति का अनुपात करीब 50.53 फीसदी है, जो चुनावी परिणामों में निर्णायक रोल अदा करता है। 2024 की वोटर लिस्ट के मुताबिक, यहां 2 लाख 68 हजार 781 मतदाता हैं।

जलपाईगुड़ी में TMC की मजबूत पकड़

ऐतिहासिक तौर पर, जलपाईगुड़ी सीट कांग्रेस और वामपंथियों का किला रही है, लेकिन पिछले एक दशक में ममता बनर्जी की पार्टी TMC ने यहां अपनी जमीन बनाई है। स्थानीय लोगों में अपनी पकड़ मजबूत की है।

जलपाईगुड़ी निर्वाचन क्षेत्र में जलपाईगुड़ी नगर पालिका के साथ-साथ जलपाईगुड़ी ब्लॉक की तमाम ग्राम पंचायतें भी शामिल हैं। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव 2026 के मार्च या अप्रैल में होने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।