1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Panihati Assembly Election: पश्चिम बंगाल की पानीहाटी सीट पर कौन मारेगा बाजी? देखें 4 अहम उम्मीदवारों की लिस्ट

Panihati Assembly Election: पश्चिम बंगाल की पानीहाटी सीट पर कौन मारेगा बाजी? देखें 4 अहम उम्मीदवारों की लिस्ट

 Published : Apr 15, 2026 10:21 pm IST,  Updated : Apr 15, 2026 10:21 pm IST

Panihati Assembly Election: पश्चिम बंगाल की पानीहाटी विधानसभा सीट पर सभी सियासी दलों की नजरें टिकी हुई हैं। आइए जानते हैं क्या है इस सीट का सियासी समीकरण और देखते हैं 4 अहम उम्मीदवारों की लिस्ट।

West Bengal Panihati Assembly Election - India TV Hindi
पानीहाटी विधानसभा चुनाव 2026 Image Source : INDIA TV

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव में बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल जमीन पर उतर गए हैं धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आपको बता दें कि चुनाव आयोग के शेड्यूल के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव का आयोजन दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को किया जाएगा। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों की नजर राज्य की पानीहाटी विधानसभा सीट पर भी है। ये सीट इसलिए भी खास हो गई है क्योंकि भाजपा ने यहां से आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेप और हत्या की पीड़िता की मां को चुनाव मैदान में उतारा है। आइए जानते हैें कि क्या है इस सीट का समीकरण और कौन-कौन हैं उम्मीदवार।

पानीहाटी के बारे में जानिए

पानीहाटी पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से एक है। पानीहाटी का निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 111 है और ये एक सामान्य श्रेणी की सीट है जो कि एससी व एसटी वर्ग के लिए आरक्षित नहीं है। पानीहाटीपश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले और दम दम लोकसभा सीट का हिस्सा है। ये सीट पहले CPIM और वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। तृणमूल कांग्रेस के निर्मल घोष इस सीट से लगातार 3 बार से चुनाव जीतकर विधायक बने हैं।

कौन-कौन हैं उम्मीदवार?

पानीहाटी विधानसभा सीट पर इस बार मुख्य मुकाबला 4 सियासी दलों के बीच माना जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस ने इस सीट से तीर्थंकर घोष को चुनाव मैदान में उतारा है। भारतीय जनता पार्टी ने रत्ना देबनाथ को टिकट दिया है तो वहीं, CPIM ने कलाटन दासगुप्ता को टिकट दिया है। इसके अलावा कांग्रेस की ओर से सुभाशीष भट्टाचार्य चुनाव मैदान में हैं।

आपको बता दें कि पानीहाटी विधानसभा सीट पर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोटिंग कराई जाएगी। वहीं, चुनाव का परिणाम 4 मई की तारीख को घोषित किया जाएगा।

पानीहाटी का समीकरण

साल 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, पानीहाटी विधानसभा क्षेत्र में कुल वोटर्स की संख्या 1,97,141 हैं। इनमें अनुसूचित जातियों की हिस्सेदारी 5 फीसदी से थोड़ी ज्यादा है, जबकि मुस्लिम मतदाता 5 प्रतिशत से कम हैं। इस बार RG कर पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ के चुनाव मैदान में उतरने के कारण पानीहाटी में मुकाबला भावनात्मक भी हो गया है।

बीते चुनाव का परिणाम

साल 2021 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार निर्मल घोष ने जीत हासिल की थी। निर्मल घोष को चुनाव में 86,495 यानी 49.61 प्रतिशत वोट मिले थे। वहीं, दूसरे नंबर भाजपा के सन्मय बनर्जी थे जिन्हें 61,318 यानी 35.17 प्रतिशत वोट मिले थे। कांग्रेस के तपस मजूमदार चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे थे जिन्हें 21,169 यानी 12.14 प्रतिशत वोट मिले थे। पानीहाटी में साल 2021 के चुनाव में वोटर टर्नआउट 75.59 प्रतिशत रहा था।

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।