1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 3,074 नए मामले सामने आए

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 3,074 नए मामले सामने आए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 15, 2020 10:05 pm IST,  Updated : Aug 15, 2020 10:05 pm IST

पश्चिम बंगाल में शनिवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 3,074 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,13,432 हो गई है।

West Bengal Coronavirus cases latest update news- India TV Hindi
West Bengal Coronavirus cases latest update news Image Source : FILE

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शनिवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 3,074 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,13,432 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में इस महामारी से 58 और लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की कुल संख्या 2,377 हो गई है। विभाग ने कहा कि शुक्रवार से लेकर शनिवार तक 2,647 लोगों ने महामारी को मात दी है और इसके साथ ही ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 83,836 हो गई है। राज्य में इस समय महामारी के 27,219 उपचाराधीन मामले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।