1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल: 'रहमत नगर में मेरी गाड़ी पर बड़ा पत्थर मारा', हमले की पीड़ित BJP प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल ने सुनाई आपबीती

पश्चिम बंगाल: 'रहमत नगर में मेरी गाड़ी पर बड़ा पत्थर मारा', हमले की पीड़ित BJP प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल ने सुनाई आपबीती

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Apr 23, 2026 03:37 pm IST,  Updated : Apr 23, 2026 04:28 pm IST

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बीच आसनसोल साउथ की हाई-प्रोफाइल सीट से BJP उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर अटैक हुआ है। पत्थर लगने की वजह से उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया है।

agnimitra paul car attack- India TV Hindi
BJP प्रत्याशी अग्निमित्र पॉल की कार पर हमला। Image Source : ANI

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए बंपर वोटिंग हो रही है और इस बीच, आसनसोल साउथ की हाई-प्रोफाइल सीट से BJP प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला हुआ है। जब वह अपनी टीम के साथ रहमत नगर इलाके में से निकल रही थीं तब उनकी कार पर पत्थरबाजी हुई। अग्निमित्रा पॉल ने खुद बताया कि इस हमले को कैसे अंजाम दिया गया। गनीमत रही कि इस अटैक में उनको चोट नहीं लगी।

कार का पीछे का शीशा हुआ चकनाचूर- अग्निमित्रा

BJP उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने कहा, 'मेरी कार पर हमला हुआ और उसमें तोड़फोड़ की गई। मैं अल्पसंख्यकों के क्षेत्र रहमत नगर में गई थी, तभी मेरी कार पर एक बड़ा पत्थर फेंका गया। इससे कार का पूरा पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार में लगा पीछे का शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। भगवान की कृपा से न तो मेरे सुरक्षाकर्मियों को और न ही मुझे कोई चोट आई। हालांकि, मेरी सेक्रेटरी, जो पीछे बैठी थीं, को मामूली चोट आई है।'

बिना नाम लिए TMC पर साधा निशाना

उन्होंने आगे कहा कि इसको बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, क्योंकि इस प्रकार की घटनाएं बार-बार होती रहती हैं। आसानी से आप समझ सकते हैं कि इसके पीछे कौन है। अल्पसंख्यकों के साथ किसके अच्छे संबंध हैं। ऐसा करके अग्निमित्रा पॉल ने बिना नाम लिए टीएमसी पर निशाना साधा।

बंगाल के 8 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ अतिसंवेदनशील

इस चरण में 3.60 करोड़ से ज्यादा मतदाता हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें लगभग 1.75 करोड़ महिलाएं भी शामिल हैं। चुनाव के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवान भी रिकॉर्ड संख्या में तैनात किए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर 2 हजार 450 टुकड़ियां यानी लगभग 2.5 लाख जवान तैनात किए गए हैं। पश्चिम बंगाल में 8 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ को को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। 

पश्चिम बंगाल में पहले फेज की वोटिंग से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।